फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime ymn

ज्वैलर्स की दुकान से 17 तोला सोना लेकर नौकर हुआ फरार

Wed, 02 Mar 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर Updated Wed, 02 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime ymn
ज्वैलर्स की दुकान से 17 तोला सोना लेकर नौकर हुआ फरार
विज्ञापन

जगाधरी खेड़ा बाजार में स्थित बंगाली ज्वैलर्स से नौकर 17 तोले सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। वारदात के समय दुकानदार खाना खाने के लिए घर गया था। पुलिस ने  की शिकायत पर आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पश्चिमी बंगाल के जिला मीदनापुर के गांव ब्राह्माण बसान निवासी सुशीर कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जगाधरी खेड़ा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है और घर जगाधरी में ही है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने दुकान पर पश्चिमी बंगाल निवासी तपन दास को नौकर रखा था। सोमवार दोपहर को वह लंच करने के लिए घर चले गए। करीब आधे घंटे के बाद जब वह दुकान पर आए तो दुकान से नौकर तपनदास गायब था। जब उन्होंने दुकान की जांच की तो सेफ में रखे करीब 17 तोले सोने के आभूषण गायब थे। जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये है। उन्होंने नौकर को फोन किया तो उसका फोन बंद आया।
विज्ञापन


उन्होंने नौकर की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। उनका आरोप है कि नौकर ही उनकी दुकान से 17 तोले सोने के आभूषण चोरी करके ले गया है। सुशीर ने इसकी शिकायत शहर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद आरोपी नौकर तपन दास के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पहले ही रखा था नौकर :
सुशीर कुमार ने बताया कि तपन दास को 15 दिन पहले ही उसने दुकान पर नौकर रखा था। नौकर ने उसे पश्चिम बंगाल का बताकर दुकान पर नौकरी देने का आग्रह किया था। सुशीर कुमार भी पश्चिमी बंगाल के रहने वाले है इसलिए उन्होंने उसे काम पर रख लिया।  इतना नही नहीं सुशीर कुमार ने तपनदास को एक मोबाइल भी खरीदकर दिया था।

नौकर व किरायेदार का पूरा पता लेने के है निर्देश :
प्रशासन की ओर से मकान मालिकों व दुकानदारों को कोई भी नौकर या किरायेदार रखने से पूर्व उसका पूरा पता व अन्य डिटेल अपने पास रखने के निर्देश दिए हुए है, लेकिन फिर भी दुकानदार व मकान मालिक इसकी तरफ ध्यान नहीं देते। जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है।


मोबाइल लोकेशन से पकड़ने का प्रयास जारी :
जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह का कहना है कि आरोपी नौकर तपस दास के खिलाफ  चोरी का मामला दर्जकर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी के पास जो मोबाइल है वह बंद आ रहा है। साइबर सैल के जरिए आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पकडने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed