फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime ymn

फिर आमने सामने हुए दोनों पक्ष, पुलिस ने किया बीच बचाव

Tue, 01 Mar 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूराो यमुनानगर Updated Tue, 01 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime ymn
गांव खारवन में पंचायती जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दूसरे दिन भी दोनों पक्षों के लोग आमने सामने हो गए। लेकिन मौके पर पुलिस बल तैनात होने के कारण झगड़ा होने से रुक गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कर समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


रविवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार रात को जहां कंवरपाल की शिकायत पर एक पक्ष के छह लोगों को नाम किया है। वहीं सोमवार को गुलशन की शिकायत पर दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे गांव में रविवार को हुए पंचायती विवाद के चलते पुलिस बल तैनात था। इस दौरान एक पक्ष की कुछ महिलाएं पुलिस से बातचीत कर रही थी। तभी दूसरे पक्ष के लोग विवादित स्थल पर आ गए। वहीं पहले पक्ष की महिलाओं ने उनका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में एक बार फिर बहस शुरू हो गई। इससे पहले मामला और अधिक बढ़ता पुलिस ने बीच बचाव कर लोगों को शांत किया। रविवार को पंचायती जमीन को लेकर हुए झगड़े में चार घायलों का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। जबकि बाकी को रविवार देर शाम छुट्टी दे दी गई।

रविवार को हुए झगड़े में थाना सदर जगाधरी पुलिस ने पहले जहां कंवरपाल की शिकायत पर खारवन गांव के ही जयपाल, गुलशन उर्फ बंटी, राकेश, अमित, कृष्ण और छोटा के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वहीं गुलशन की शिकायत पर क्रास केस करते हुए दूसरे पक्ष के कंवरपाल, प्रवीण, बलराज सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

तीसरे पक्ष ने कब्जामुक्त कराने के लिए डीसी को दी शिकायत :
गांव खारवन में जहां दो पक्ष पंचायती जमीन पर कब्जा जमाने के लिए लड़ रहे है। वहीं तीसरा पक्ष पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए सोमवार को डीसी से मिला। गांव खारवन निवासी सुरेश कुमार, पवन कुमार, रिंपी, पवन कांबोज, दर्शल लाल, रतन लाल, राम स्वरूप आदि ने डीसी को दी शिकायत में कहा कि गांव में सरकारी स्कूल के समक्ष पंचायती जमीन है। इस पर दो समुदाय के लोग कब्जा कर रहे है। उनकी मांग है कि इस जमीन को कब्जा मुक्त करवाकर पूरे गांव के विकास के लिए प्रयोग की जाए।

क्या है मामला
सदर थाना जगाधरी क्षेत्र के गांव खारवन में पंचायती जमीन को लेकर रविवार को दो समुदायों में खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर तेजधार, ईंट, रोड़े व पत्थरबाजी भी हुई। झगड़े के बाद एक पक्ष के लोगों ने पंचायती जमीन पर झंडा गाड दिया। इससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के दर्जनभर लोग घायल हो गए। एक पक्ष के लोग जहां पंचायती जमीन पर मीट का खोखा लगाने का विरोध कर रहे थे। वहीं दूसरा पक्ष पंचायती जमीन पर मिट्टी डालने का विरोध कर रहा था। फिल्हाल पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास केस कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


वर्जन
खारवन गांव में हुए पंचायती जमीन को लेकर झगड़े में दोनों पक्षों पर क्रॉस केस कर दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों  छह छह लोग नामजद किए गए है। मामले की जांच की जा रही है।
- राजिंद्र सिंह, एसएचओ, थाना सदर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed