फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से हड़प लिए 95 हजार

Fri, 05 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक युवक से सात लोगों ने पेशगी के तौर पर लिए 95 हजार रुपये हड़प लिए। सौदा 10 लाख रुपये में तय किया गया था। बाकी पेमेंट वीजा लगने पर देने की बात तय हुई थी। लेकिन आरोपियों ने वीजा नहीं बनवाया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गुरु तेग बहादुर नगर निवासी गुरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में वह रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात पंजाब के बहलोलपुर निवासी हरमन दीप सिंह से हो गई। उसने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजकर अच्छा रोजगार दिलवाने का आश्वासन दिया और करीब 10 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। जिस पर वह राजी हो गया। आरोपी ने उस समय उसे अपने छह अन्य साथियों से मिलवाया
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया भेजने के लिए उससे दस्तावेज ले लिए। इसके बाद उसने दो सितंबर 2015 को अपने घर पर आरोपियों को बुलाकर पेशगी के रूप में 95 हजार रुपये दे दिए और शेष राशि वीजा लगने के बाद देने का वायदा कर लिया। आरोप है कि वायदे के मुताबिक आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। उसने आरोपियों के पास जाकर विरोध जताया तो उन्होंने उसे कुछ दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा करके वहां से चलता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कई वादे बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा और ना ही उसके पैसे वापस लौटाए। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने गुरविंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी हरमनदीप सिंह, सतविंद्र सिंह, जसपाल सिंह, जसमेर कौर, प्रीतपाल कौर, गुरविंद्र कौर व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई बलिंद्र सिंह का कहना है कि मामला दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed