फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Mon, 21 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
शहर जगाधरी पुलिस ने नशीले इंजेक्शन बेचने व रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 140 इंजेक्शन भी बरामद किए है। आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से इंजेक्शन लेकर पंजाब जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम बस अड्डा जगाधरी के नजदीक वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों को चेकिंग के लिए  रोका गया। जांच में एक्टिवा की डिग्गी से एलपी गोसिक बूपरमोर्फिन नामक दवाई के 140 इंजेक्शन बरामद किए।
विज्ञापन


 पुलिस टीम ने ड्रग निरीक्षक को मौका पर बुला कर इंजेक्शन की जांच करवाई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि इंजेक्शन का इस्तेमाल नशे के लिए होता है। पुलिस ने होशियारपुर के जंडियाला गांव निवासी मनदीप सिंह व संजीव कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी है और नशा करने के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साथ ही नशीले इंजेक्शन बेचने का भी काम करते हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी इंजेक्शन सहारनपुर से लेकर अपने गांव जा रहे आए थे। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर जगाधरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21ए के तहत केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed