फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

एसबीआई में चोरी की कोशिश, स्ट्रांग रूम को नहीं खोल पाए चोर

Mon, 18 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
छछरौली तीन कूनी स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोर दो कैंची शटर व लकड़ी के एक दरवाजे का ताला तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में कामयाब हो गए, लेकिन स्ट्रांग रूम को नहीं खोल पाए। सोमवार सुबह बैंक खुलने के बाद मामले का पता चला। डीएसपी जगाधरी, छछरौली पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी के प्रयास करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अशोक शर्मा ने  पुलिस को बताया कि रविवार रात चोरों ने बैंक में चोरी करने का प्रयास किया। बैंक की छत से नीचे आने के लिए लोहे का कैंची शटर लगा है। चोर शटर पर लगे ताले की कुंडी को काटकर  नीचे आए।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने स्ट्रांग रूम की ओर जाने वाले कमरे के बाहर लगे कैंची शटर के ताले की कुंडी को काटा। इसके पीछे लकड़ी का दरवाजा लगा है। चोरों ने इस दरवाजे के ताले को भी तोड़ दिया। चोरों ने स्ट्रांग रूम को खोलने को प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। मामले का खुलासा सोमवार को बैंक खुलने के बाद हुआ सूचना मिलने पर डीएसपी जगाधरी राजेंद्र कुमार थाना प्रभारी छछरौली शीशपाल वालिया ने मौके का दौरा किया। सीन आफ क्राइम व फिंगर एक्सपर्ट की टीम की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में नजर आया एक संदिग्ध
बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति तड़के पांच बजे बैंक परिसर में बैटरी लेकर घूमता नजर आया। यह फुटेज साफ नहीं थी।

छछरौली थाना प्रभारी शीशपाल वालिया ने बताया कि बैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed