{"_id":"543ca5f8d38dd0078fda30c0a87e9ccd","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो मामलों में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के दो मामलों में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग दो स्थानों पर हुई मारपीट में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
गांव लवाना निवासी सतपाल ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कुछ दिन पहले उसके भतीजे बलिंद्र सिंह की गांव के ही संदीप के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से संदीप उसके भतीजे बलिंद्र से रंजिश रखने लगा। 27 दिसंबर की शाम को उसका भतीजा गांव में ही किसी काम से जा रहा था।
रास्ते में संदीप ने अपने साथियों राकेश, राजन, धर्मबीर, संदीप, शिवदयाल, अजमोर, रवि व शुभम के साथ मिलकर उसके भतीजे बलिंद्र सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी उसके भतीजे को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने गंभीर हालत में बलिंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, गांव बीबीपुर निवासी मेहताब ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमजद, मेहताब व साजद ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।