{"_id":"a7a565e86c98ea56f9f373bcf80c1d6f","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-76","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटें मारकर युवक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंटें मारकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप की शिव कॉलोनी में सिर व मुंह पर ईंटें मारकर युवक की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ युवक का शव कॉलोनी के ही एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। शव को देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर डीएसपी मदन लाल, फर्कपुर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची।
मृतक के भाईयों का कहना है कि उनके भाई का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि महिला के पति ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या की। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति सहित दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के जिला गोपालगंज के गांव कवाडीडी निवासी छोटू (23) जोड़ियों स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता था। करीब छह माह से फैक्ट्री के नजदीक बने रूम में ही रहता था। रविवार को छुट्टी होने पर वह कैंप शिव कॉलोनी में अपने भाई अंगद और विजय के पास आ गया।
विज्ञापन
रात को खाना खाकर वह अपने भाईयों के पास ही सो गया। देर रात करीब पौने दस बजे वह अपने भाईयों को बोलकर अपने कमरे पर चला गया। उसके भाईयों ने उसे सुबह जाने की बात कहीं, लेकिन वह नहीं माना और अपने कमरे पर चला गया। सुबह उसका शव कॉलोनी के खाली प्लाट में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। युवक के सिर व मुंह पर चोटों के निशान थे। उसका मुंह बुरी तरह लहूलुहान था।
सूचना मिलने पर डीएसपी मदन लाल, फर्कपुर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतक के भाईयों द्वारा शिनाख्त करने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में महिला के पति विजय व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप
मृतक के भाईयों ने पुलिस को बताया कि उसके भाई का उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। उनका आरोप है कि उनके भाई की हत्या उसकी प्रेमी महिला के पति ने अपने किसी साथी के साथ मिलकर की। क्योंकि आरोपी व्यक्ति ने कई बार उसके भाई के साथ बहस की और उसने देख लेने की बात कहीं हुई थी।
कमरे से कुछ दूरी पर ही मिला शव
मृतक के भाईयों ने बताया कि सोमवार सुबह उन्होंने अपने भाई के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन वह स्विच ऑफ आया। कुछ देर बाद ही कॉलोनी में मर्डर होने की सूचना मिली। वह तुरंत कमरे से कुछ दूरी पर स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। खाली प्लाट में खून से लथपथ युवक को शव देख वह घबरा गए। जब वे नजदीक गये तो उन्होंने देखा कि युवक उनका ही भाई छोटू था।
मृतक युवक की शिनाख्त हो गई है। परिजनों ने अवैध संबंधों के चलते महिला के पति पर हत्या करने का शक जाहिर किया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला के पति व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
मदन लाल, डीएसपी, यमुनानगर।