{"_id":"b57ce1876a4472788cd3d045bfa399f2","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक पर बच्ची को पीटने का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक पर बच्ची को पीटने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव करेहड़ा खुर्द में किराएदार ने मकान मालिक पर उसकी 11 वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। घायल लड़की का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
बिहार निवासी हवंती देवी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव करेहड़ा खुर्द में किराए के मकान में रहती है। मंगलवार देर शाम उनके मकान मालिक के साले की यमुनानगर स्थित पैलेस में शादी थी। मकान मालिक उसकी 11 वर्षीय लड़की अनामिका को साथ लेकर अपने साले के घर यमुनानगर ले गया।
साले के घर से वह परिवार के सभी सदस्य सहित शादी में चले गए और उसकी लड़की अनामिका को घर के रखवाली के लिए बिठा दिया। इस दौरान खुद को अकेला पाकर उसकी लड़की डर गई और भूख लगने पर वह ऑटो में बैठकर करेहड़ा खुर्द वापस घर आ गई।
विज्ञापन
शादी के बाद मकान मालिक पैलेस से जब अपने साले के घर आया तो अनामिका को घर पर न देखकर वह भड़क गया और तुरंत करेहड़ा खुर्द में अपने घर पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने उसके लड़की के साथ जमकर मारपीट की। बेटी के नाक से नकसीर चल गई और वह बेहोश हो गई।
इसके बाद मकान मालिक वहां से चला गया। बेसुद्ध हालत में वे अपनी बेटी को ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि इस बारे में अभी उनके पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जो कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी।