{"_id":"fcd5a7550d16d086bcdab6a80f557024","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर परिवार पर हमला, तीन लोग घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर परिवार पर हमला, तीन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 05 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
साढौरा थाना क्षेत्र के गांप राजपुर में रंजिश के चलते दर्जन भर लोगों ने घर में घुसकर दंपति व उनका लड़के पर हमला कर कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव राजपुरा निवासी लाभो देवी ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कुछ दिन पहले गांव के ही रोशन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से रोशन उनसे रंजिश रखने लगा।
14 सितंबर की शाम को उसका पति और बेटा घर पर ही बैठे हुए थे और वह रसोई में काम कर रही थी। तभी आरोपी रोशन अपने परिवार के सदस्यों प्रदीप, संदीप, राजकुमार, लक्ष्मी, राजेश व सात अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके घर में घुस आया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके पति व बेटे पर हमला बोल दिया और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। जब वह उन्हें छुड़ाने आई तो आरोपी ने उसे भी पीट कर घायल कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छह लोगों को नामजद करते हुए सात अन्य के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।