फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

दो पक्षों में चलीं तलवारें, चार लोग जख्मी

Fri, 28 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Fri, 28 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
गांव संधाए में दो पक्षों के बीच जमकर तलवारें चलीं। इसमें दोनों तरफ के चार लोग जख्मी हुए। घायलों को बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। थाना बिलासपुर पुलिस ने घायलों के बयान लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वीरवार को थाना बिलासपुर पुलिस के पास गांव संधाए से दो पक्ष जख्मी हालात में पहुंचे। बराड़ा (देहरा) निवासी व्यक्ति ने खुद को लड़की का मामा बताते हुए आरोप लगाया कि गांव संधाए का युवक उनकी नाबालिग भांजी को अगवा कर लाया है।
विज्ञापन


जबकि युवक ने लड़की का पति होने का दावा करते हुए कहा कि उनकी तीन माह पहले शादी हुई है। वह तीन माह से उसके घर में उसके साथ रह रही है।

गुरुवार को खुद को लड़की का मामा बता रहा व्यक्ति अपने साथियों के साथ जब गांव संधाए में भांजी को लेने पहुंचा तो स्वयं को लड़की का पति बता रहे युवक से उनकी झड़प हो गई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच तलवारें चलीं, जिसमें दोनों तरफ के चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मामा पक्ष के विजय व गोल्डी और दूसरे पक्ष में हरकिरण व सुरेश कुमार को काफी चोटें आईं। दोनों पक्षों की ओर से थाना बिलासपुर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।

लड़की के बयान लेने के बाद शादी के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दलीप सिंह, प्रभारी, थाना बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed