फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

फल विक्रेता को गोली मारने का दूसरा आरोपी काबू

Sat, 26 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 26 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
जोड़िया गुरुद्वारे के पास फल विक्रेता को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में दूसरे आरोपी को भी डिटेक्टिव स्टाफ ने काबू कर लिया है। आरोपी ससोली-खेड़ी रोड पर एक अन्य साथी के साथ हथियारों के दम पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर दोनों आरोपियों को धर-दबोचा। आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टे व दो कारतूस बरामद किए। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है।  दोनों आरोपियों के कब्जा से दो देसी कट्टे व दो जिंदा रौंद भी बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे गुरुद्वारे के पास फल विक्रेता सुशील कुमार पर रंजिश के चलते दो बाइक सवार युवकों ने गोली चलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।  इस मामले में थाना फर्कपुर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच डिटेक्टिव स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार को सौंपी गई। टीम ने 21 सितंबर को वारदात में शामिल आरोपी कैंप की जैन कॉलोनी निवासी सुनील कुमार उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया। उस दौरान उसके कब्जे से एक देसी कट्टे व बाइक भी बरामद की गई थी।

वारदात में शामिल अन्य आरोपी हन्नी उर्फ गंजा निवासी कैंप की पुलिस को तलाश थी। गुरुवार रात डिटेक्टिव स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि दो लोग ससोली-खेड़ी रोड पर हीरा पैलेस के सामने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।


टीम ने एक फर्जी राहगीर तैयार कर मौके पर भेजा और जैसे ही फर्जी राहगीर पर दोनों आरोपियों ने हथियार तान दिए, टीम ने उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान अन्नी उर्फ गंजा निवासी वीना नगर कैंप व आस मोहम्मद उर्फ कल्लू निवासी प्रभुदनगर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed