फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

बाइक सवार व्यक्ति से लूटी नकदी

Sat, 12 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 12 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के गांव दरियापुर के पास दो युवकों ने बाइक सवार व्यक्ति से मारपीट कर सात हजार रुपये की नकदी लूट ली। जबकि एक अन्य मामले में आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने जिला जेल के पास दूध विक्रेता से तीन हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बसातियांवाला निवासी नानक चंद ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 सितंबर को बाइक पर किसी काम से बाहर गया था। रात को दस बजे जब वह घर लौट रहा था तो गांव दरियापुर के समीप दो युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोपी जेब से सात हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। वह किसी तरह घर पहुंचा और वारदात के बारे में बताया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी।

दूसरी ओर गांव भेड़थल निवासी नैब सिंह ने बताया कि वह 10 सितंबर की शाम को बाइक पर दूध देने जगाधरी गया था। रात दस बजे जब वह लौट रहा था तो रास्ते में जिला जेल के पास तीन बाइकों में सवार होकर आधा दर्जन युवक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने आते ही उसके साथ मारपीट की और उसके पास से तीन हजार रुपये की नकदी व मोबाइल छीन लिया। उसने वारदात की सूचना थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आधा दर्जन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उक्त मामलों की जांच कर रहे एएसआई सूरजभान व एएसआई सुखदेव सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed