फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

अस्पताल में किशोर से कुकर्म का प्रयास

Sat, 12 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 12 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-17 के एक निजी अस्पताल में भर्ती किशोर ने कर्मचारी पर उसके साथ कुकर्म के प्रयास का आरोप लगाया। गुस्साए युवक के परिजनों ने शनिवार सुबह अस्पताल में दो घंटे जमकर हंगामा किया। पीड़ित युवक के परिवार के सदस्यों ने अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन


इस दौरान संबंधित अस्पताल चिकित्सक ने अपने केबिन का दरवाजा बंद कर लिया और परिजन बाहर से दरवाजा पीटते रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कर मामले की जांच शुरू कर दी। उधर, अस्पताल प्रशासन ने उन पर लगाए आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती किशोर ने बताया कि उसे कुछ दिन से सिर में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उसे हुडा सेक्टर-17 के निजी अस्पताल में ले आए, जहां उसे दवा देने के बजाय भर्ती होने का कहा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया। आरोप है कि शुक्रवार रात अस्पताल का एक कर्मी उसे शौचालय में ले गया और उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। किशोर ने शोर मचाया तब आरोपी उसे वार्ड में लेकर आ गया। किशोर ने कहा कि वार्ड में भी कर्मचारी ने उससे अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह अस्पताल में उससे मिलने परिजन आए, तो उसने उन्हें आपबीती बताई। परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया। अस्पताल के चिकित्सक ने अपने केबिन का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद परिजन कुछ देर बाहर खड़े होकर ही दरवाजा पीटते रहे। बाद में अस्पताल परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी।


आरोप निराधार हैं। इस प्रकार की कोई घटना अस्पताल में नहीं हुई। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद पूरी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
डॉ. योगेश जिंदल, अस्पताल संचालक।

मामले में शिकायत मिल चुकी है। किशोर की शिकायत पर अस्पताल के कर्मचारी चरणजीत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
देवेंद्र राणा, चौंकी इंचार्ज हुडा जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed