फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

गोरक्षा दल के सदस्यों को वाहन से कुचलने का प्रयास

Tue, 08 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 08 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
मवेशियों को कैंटर में भरकर तस्करी के लिए उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे पशु तस्करों ने कलानौर नाके के नजदीक गोरक्षा दल के सदस्यों और पुलिस टीम को वाहन से कुचलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पुलिस ने चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 49 मवेशियों को मुक्त करवाया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने पशु तस्करी व हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  
विज्ञापन


गोरक्षा दल के संयोजक रोहित चौधरी ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ पशु तस्कर पंजाब की ओर से कैंटर में मवेशियों को भरकर उन्हें चंडीगढ़-रुड़की नेशनल हाईवे 73 से लेकर उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस की गोरक्षक टास्क फोर्स को सूचना दी। इसके बाद गोरक्षा दल के सदस्यों और पुलिस की गोरक्षक टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ मिलकर मार्ग पर कलानौर के नजदीक नाकाबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर के बाद आरोपी मवेशियों से भरे वाहन को लेकर आते हुए दिखाई दिए। आरोपियों को रुकने का इशारा किया।

तस्करों ने वाहन को दौड़ाते हुए पुलिस टीम व गोरक्षा दल के सदस्यों पर चढ़ाकर उन्हें रौंदने का प्रयास कर दिया। इसके बाद तस्कर मवेशियों से भरे वाहन को लेकर उत्तरप्रदेश की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को कुछ दूर जाकर रोक लिया।


पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों की पहचान मुज्जफरनगर के खलांपुर निवासी मनशाद, गंगोह निवासी शोमान, शमीन व मुस्तफा के रूप में हुई। 26 भैंसें व 13 कटड़े मुक्त करवाए। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed