फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

गो रक्षकों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास

Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
मवेशियों को ट्रक में भरकर सहारनपुर मार्ग से वध के लिए यूपी लेकर जा रहे पशु तस्करों ने गोरक्षा दल के सदस्यों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। दल के सदस्यों ने ट्रक का पीछा कर मौके पर ही वाहन समेत तीन आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 मवेशियों को मुक्त कराने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया  जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रोहित चौधरी ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रक में मवेशियों को भरकर वध के लिए यूपी लेकर जा रहे हैं। गोरक्षा दल के सदस्यों ने कलानौर के नजदीक वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्हें जब कुछ देर बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया, तो उसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन आरोपी चालक ने गोरक्षा दल के सदस्यों पर ट्रक चढ़ाकर उन्हें मारने का प्रयास किया। गोरक्षा दल के सदस्यों ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई। बाद में गोरक्षा दल के सदस्यों ने ट्रक का पीछा कर आरोपियों को धर-दबोचा और उनके चंगुल से 50 मवेशियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरक्षा दल के सदस्यों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान पदम, मनप्रीत व शहजाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed