फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

भाई का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर बहन को किया अगवा

Mon, 31 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 31 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कृष्णा कॉलोनी के एक घर में दो युवक घुस आए। यहां आरोपियों ने महिला से उसके बेटे का एक्सीडेंट होने की बात कहकर उनकी बेटी को अगवा करके ले गए।
विज्ञापन


शाम को बेटे के घर पहुंचने पर महिला ने बेटी की तलाश की, लेकिन आरोपियों और उसकी बेटी का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। उसने इसकी शिकायत महिला पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो युवकों के खिलाफ घर में घुसकर नाबालिग को अगवा करने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कृष्णा कॉलोनी निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब आठ बजे के करीब उसके घर में नन्हा व सूरज नाम के दो युवक आए। युवकों ने आते ही उसके बेटे का एक्सीडेंट होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुन वह घबरा गई। घर में मौजूद उसकी 17 वर्षीय बेटी ने उसे संभाला। उसके बाद आरोपी युवक उसकी बेटी को उसके घायल बेटे से मिलाने के बहाने ले गए। आरोपी अपनी बाइक पर बिठाकर घर से चले गए। महिला ने बताया कि उसके बाद न तो आरोपी युवक वापस आए और न ही उसकी बेटी।


शाम को उसका बेटा जब घर पहुंचा तो बेटे का सकुशल देख वह परेशान हो गई। उसने बेटे को आपबीती सुनाई और बेटी की तलाश आरंभ की, लेकिन बेटी का कहीं कोई पता नहीं चला। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed