{"_id":"640b9c6a4de94df4e50149f3","slug":"car-driver-dragged-rickshaw-driver-after-hitting-him-death-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी: रिक्शा चालक को टक्कर मारकर घसीटते ले गया कार चालक, मौत, सीसीटीवी से हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरहमी: रिक्शा चालक को टक्कर मारकर घसीटते ले गया कार चालक, मौत, सीसीटीवी से हुआ खुलासा
Sat, 11 Mar 2023 02:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:38 AM IST
सार
टक्कर मारने वाला कार चालक काबू किया जा चुका है। आठ मार्च की रात को हादसा हुआ था, सीसीटीवी से खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। रामपुरा के टी-प्वाइंट पर हादसे के बाद रिक्शा चालक की जान गई थी।
विज्ञापन
यमुनानगर
- फोटो : Self
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर शहर के रामपुरा टी-प्वाइंट पर रिक्शा चालक को टक्कर मारकर दूर तक घसीटने वाले आरोपी कार चालक कल्याण नगर निवासी हरदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले रिक्शा को टक्कर मारने के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पकड़ लिया। रामपुरा चौकी इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि कार सेक्टर-17 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की है। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी कार होली के दिन हरदीप मांग कर ले गया था, जिसके आधार पर हरदीप को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदित हो कि बिहार निवासी रोहित ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को शिकायत दी थी कि वह शांति कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उसके पिता 55 वर्षीय राजकुमार रिक्शा चलाते थे। वे आठ मार्च को रिक्शा लेकर घर से निकले थे। राजकुमार जगाधरी में जड़ौदा गेट पर आइसक्रीम देकर रिक्शे पर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान रात 12 बजे फोन आया कि रामपुरा टी-प्वाइंट पर उनके पिता को किसी कार चालक ने टक्कर मार दी है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर वे अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने एरिया में लगे सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि उसके पिता जब रामपुरा टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो पीछे से कार चालक ने उनकी रिक्शा को टक्कर मारी और काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। उसके बाद कार चालक मौके से भाग गया।