फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   car,bike,pistal,goli injured

कार सवार युवकों ने बाइक सवार पर की फायरिंग, कनपटी छूते हुए निकली गोली, युवक घायल

Sun, 22 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 22 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
car,bike,pistal,goli injured
गन शॉट
 शहर के हमीदा हैड पर कार सवार चार युवकों ने एक बाइक चालक पर फायरिंग की। कार सवार युवकों ने झगड़ा वन वे हमीदा हैड पुल से पहले क्रासिंग करने को लेकर किया। झगड़े में पिस्टल से निकली एक गोली युवक के सिर की कनपटी छूते हुए निकल गई। इसके बाद आरोपियों ने युवक को डंडों व पिस्टल के बट से वार कर घायल कर दिया। घायल करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल के साथियों ने पीछा कर एक हमलावर को पकड़ लिया जबकि कुछ युवक भागने में कामयाब रहे। घायल युवक का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

पुराना हमीदा के गढ़ी गुजरान निवासी शोएब (24) ने बताया कि उनके हमीदा हैड क्रास करके खेत है। रविवार को वह अपने मामा शादीपुर निवासी सैद्दू के साथ बाइक पर खेतों में फसल देखने के लिए गया था। दोपहर बाद दोनों मामा भांजा अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। शोयब ने बताया कि जब वे हमीदा हेड पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की पुल के एक सिरे अल्टो कार और दूसरे सिरे पर ट्रक खड़ा है। जिससे मार्ग पर जाम लगा हुआ था। बता दे कि पुल वन वे है। दोनों वाहन चालक एक दूसरे को अपना वाहन पीछे करने की बात कह रहे थे। इस दौरान उसके मामा सैद्दू उन्हें समझाने के लिए उसकी बाइक से उतर गए। जब वह कार सवारों को पुल से कार को पीछे करने के लिए कहने लगे तो आरोपियों ने उसके मामा से गाली गलौच करना शुरू कर दिया। उसने कार सवारों से कहा कि वे उन्हें गाली न दे। इस पर कार सवार एक युवक ने पिस्टल से उस पर गोली चला दी। गोली उसकी कनपटी को छूते हुए निकल गई। इसके बाद कार सवार आरोपियों ने डंडों व पिस्टल के बट से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर व हाथ पर चोट लगी। शोएब के अनुसार आरोपियों ने एक गोली उसके मामा पर भी चलाई और फरार हो गए। हमला करने के बाद आरोपी वापस यमुनानगर की तरफ कार लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में अलाहर निवासी राजन, अंसुल, गौरव व काका के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीछा कर विश्वकर्मा चौक पर एक को दबोचा :
झगड़े में घायल शोएब के भाई जुनैद को जब इसका पता चला तो उसने अपने भाई के साथ कार का पीछा किया। लगभग दो किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद विश्वकर्मा चौक के नजदीक आरोपियों की कार को रोक लिया। इस दौरान उन्होंने उसने राजन को पकड़ लिया जबकि कार में सवार अन्य युवक भागने में कामयाब हो गए। उन्होंने युवक से एक पिस्टल भी छीन ली। इसके बाद घायल शोयब को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए पुलिस ने आरोपी से उगलवाए नाम :
एक आरोपी युवक के पकड़े जाने की सूचना पाते ही शहर पुलिस व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। सीआईए पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अलाहर निवासी राजन बताया। जबकि अपना साथियों के नाम अंसुल, गौरव व काका बताए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


चार पर केस दर्ज :
हमीदा हैड पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांच में पता चला कि पुल से कार को पीछा करने पर झगड़ा हुआ। झगड़े में गोली चली। गोली युवक के कान के नजदीक से होती हुई निकल गई। इसके बाद हमलावरों से डंडों व पिस्टल से बट से युवक पर वार किए। कार सवार चार युवकों पर केस दर्जकर लिया है। चारों युवक अलाहर के रहने वाले है। जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। फरार हुए आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
एएसआई जसबीर सिंह, इंचार्ज हमीदा चौकी, शहर यमुनानगर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed