{"_id":"58825e7c4f1c1b701beff2dd","slug":"bank-paise-fifty-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के शिव चौक समीप केनरा बैंक में नकदी जमा कराने आए व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बिलासपुर की गुलशन कॉलोनी निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका कस्बे के केनरा बैंक में खाता है। 19 जनवरी को वह बैंक में 50 हजार रुपये जमा कराने के लिए आए थे। इस दौरान अज्ञात ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली। जब वह नकदी जमा कराने लगे तो उन्हें जेब में नकदी नहीं मिली। उन्होंने बैंक में मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। उन्होंने नकदी चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस बैंक में लगे सीसी कैमरों में रिकॉर्ड हुई फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी व्यक्ति का सुराग लग सके।