{"_id":"581b7f2b4f1c1b5e38437ebd","slug":"bank-one-thousand-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की मशीन से निकला एक हजार का नकली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक की मशीन से निकला एक हजार का नकली नोट
Thu, 03 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बूथ।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
एसबीआई बैंक रादौर की शाखा से 40 हजार रुपये स्वैप मशीन द्वारा लेने पर गांव अलाहर निवासी सुनील दत्त को एक हजार रुपये का नकली नोट बैंक के कैश से मिला। जिसके बाद प्रभावित उपभोक्ता जब बैंक में अधिकारी के पास नकली नोट की शिकायत लेकर गया तो बैंक के कर्मचारियों ने नकली नोट बदलने से इंकार कर दिया। प्रभावित उपभोक्ता सुनील दत्त ने बताया कि एसबीआई के एटीएम की मशीन से 40 हजार रुपये निकलवाने गया था, लेकिन एटीएम मशीन खराब थी। जिसके बाद वह एटीएम मशीन के साथ में बने एसबीआई बैंक रादौर में गया और बैंक की स्वैप मशीन से उसने 40 हजार रुपये निकलवाए। उसने रुपयों की गिनती की तो एक हजार रुपये का एक नोट नकली निकला। अब शिकायतकर्ता सुनीलदत्त नकली नोट लिए बैंक की कार्यप्रणाली को कोसने में लगा हुआ है। सुनील दत्त की ओर से मामले की शिकायत आरबीआई के गर्वनर को भेजकर बैंक अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे एसबीआई बैंक रादौर के मैनेजर राजबीरसिंह ने बताया कि बैंक में नकली नोट अलग करने के लिए दो मशीनें लगाई गई है। ऐसे में बैंक में नकली नोट का लेन देन होना संभव नहीं है। फिर भी इस बारे में जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।