फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attack, Brother in Law, Yamunanagar, Haryana

घर में घुसकर जीजा से मारपीट, बहन को दी जान से मारने की धमकी

Mon, 18 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र की जैन विहार कॉलोनी में युवक ने घर में घुसकर अपने जीजा पर हमला कर दिया। जब उसकी बहन ने उसे रोका तो आरोपी युवक ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। प्रॉपर्टी विवाद के चलते युवक ने वारदात को अपने एक साथी संग मिलकर अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम तक दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे।

जैन विहार कॉलोनी निवासी रचना शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई का उनके साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार रात को उसका पति चंदन कुमार और वह दोनों अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे उसका भाई रामपुरा निवासी नवीन शर्मा अपने दोस्त सुंदर नगर निवासी मंगल शर्मा के साथ दीवार फांद कर उनके घर में घुस गए। शोर सुनकर वह जाग गए। इस दौरान उसका आरोपी भाई उनके कमरे में घुस गया। आरोप है कि उसके भाई नवीन ने उसके पति चंदन कुमार पर हमला कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। उनके शोर मचाने पर दोनों आरोपी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने रचना की शिकायत पर उसके आरोपी भाई व उसके साथी के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी राजीव मिगलानी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed