Haryana: यमुनानगर में घूस ले रहा था होमगार्ड, पुलिस चौकी का मुंशी फरार, गाड़ी छोड़ने के लिए मांगी थी रिश्वत
गाड़ी छोड़ने की एवज में होमगार्ड जवान रिश्वत ले रहा था। पुलिस चौकी मुंशी के इशारे पर घूस ले रहे होमगार्ड जवान को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। मामला हरियाणा के युमनानगर का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में घूसखोर होमगार्ड जवान पकड़ा गया है। माइनिंग गाड़ी को छोड़ने की एवज में मुंशी के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने होमगार्ड को गिरफ्तार किया है, जबकि भनक लगने पर मुंशी फरार हो गया। आरोपी होमगार्ड की पहचान बमनौली निवासी सुमित व मुंशी की करनाल के लोकेश राणा के तौर पर हुई है। आरोपी मुंशी ने 15 हजार की मांग पर ही अड़ा रहा था, लेकिन सौदेबाजी 10 हजार रुपये में हुई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता गांव जाटोवाला आरिफ ने एसीबी पंचकूला को शिकायत दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।
शिकातकर्ता गांव जाटोवाला निवासी आरिफ ने बताया कि माइनिंग विभाग द्वारा रणजीतपुर में एक महीना पहले उसकी गाड़ी को माइनिंग करने के आरोप में जब्त किया गया था। यह गाड़ी रंजीतपुर पुलिस चौकी रणजीतपुर में खड़ी थी। गाड़ी को छुड़वाने के लिए वह बिलासपुर कोर्ट गया था जहां से उसे 15 मई को गाड़ी छुड़ाने के आदेश प्राप्त हो गए थे। इसके बाद रणजीतपुर चौकी पहुंच कर मुंशी लोकेश राणा से मिला। तब मुंशी ने गाड़ी को छोड़ने की एवज में होमगार्ड सुमित के जरिये 15 हजार की रिश्वत मांगी। लेकिन आरिफ ने कहा कि उसे पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। उसका हाथ काफी तंग चल रहा है, वह यह राशि नहीं दे सकता। लेकिन मुंशी यह राशि लेने के लिए अड़ा रहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने तीन हजार रुपये देने की बात कही। लेकिन मुंशी नहीं माना। किसी तरह से सौदेबाजी 10 हजार रुपये में हो गई। परेशान होने के बाद आरिफ पंचकूला एसीबी के पास पहुंचा और अपनी शिकायत दी। आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ने के लिए टीम ने आरिफ को यह राशि देकर भेज दिया और काम हो जाने पर इशारा करने को कहा गया।
वहीं, जब आरिफ चौकी में गया तो वहां मुंशी मौजूद नहीं था। उसने आरोपी होमगार्ड को पैसे देकर टीम को इशारा कर दिया, जिससे टीम ने मौके पर पहुंच होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। टीम रात एक बजे तक रणजीतपुर चौकी में कार्रवाई करती रही और आरोपी होमगार्ड को अपने साथ ले गई। वहीं मुख्य आरोपी मुंशी लोकेश की तलाश में जुट गई है।