{"_id":"5d1cff888ebc3e3c6e1fcfb8","slug":"15621814883-yamuna-nagar-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियां बने अपराधियों पर रहेगी नजर, पांच राज्यों की पुलिस मिलकर पकड़ेगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कांवड़ियां बने अपराधियों पर रहेगी नजर, पांच राज्यों की पुलिस मिलकर पकड़ेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। कांवड़ियां बनकर पहचान छिपाने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए हरियाणा समेत पांच राज्यों की पुलिस मिलकर काम करेगी। गंगोत्री, यमुनोत्री, नीलकंठ, ऋषिकेश और हरिद्वार में इन पांच राज्यों के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आईटीबीपी, एसएसबी, जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी तैनात किए जाएंगे। कुख्यात अपराधियों को पकड़ने के लिए देहरादून में यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग कर अपने क्षेत्र के मोस्ट वांटेड अपराधियों की लिस्ट भी शेयर की है। इस मीटिंग में यमुनानगर से डीएसपी ने शिरकत की है और क्षेत्र के मोस्ट वांटेड अपराधियों की तमाम जानकारी अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारियों को सौंपी। पूरा दिन चली मीटिंग में कई बड़े प्वाइंट्स पर चर्चा की गई। कांवड़ मेला शुरू होने से पहले ही पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए जाल फैला देगी।
ड्रोन कैमरे से रहेगी नजर
हर साल कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्ष 2011 में उत्तराखंड में 1.5 करोड़ कांवड़िये पहुंचे थे, जबकि 2019 में 3 करोड़ कांवड़ियों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। इनमें सबसे ज्यादा हरियाणा के होते हैं। यमुनानगर रूट से उत्तरी हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कांवड़ियां निकलते हैं। यमुनानगर पुलिस इस बार ड्रोन कैमरे से भी कांवड़ यात्रा पर नजर रखेगी। एसपी खुद इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। कैमरे पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम भी गठित की जाएगी।
सोशल मीडिया पर एक्टिव होगी पुलिस
अपराधियों की हर पल की सूचना साझा करने के लिए व्हाट्सएप और अन्य मैसेज ग्रुप बनाए जाएंगे। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इन ग्रुपों से थाना चौकी के प्रभारी जुड़े होंगे। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत अधिकारियों की मिल सके। जुगाड़ वाहन, ट्रेन के छत पर यात्रा, मादक पदार्थ का सेवन करने वाले कांवड़ियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
बैरिकेड्स का होगा जाल
सभी कांवड़ियों को पुलिस सुरक्षा से होकर निकलना होगा। सड़क पर बैरिकेड्स का जाल बनाया जाएगा और नाकों पर पुलिसकर्मियों के अलावा पैरा मिलट्री फोर्स और होम गार्ड के जवान भी तैनात किए जाएंगे। कांवड़ियों के डीजे साउंड, लाठी-डंडे, नुकीले भाले पर प्रतिबंध लगाया जाएगा और नाकों पर ही उन्हें रखवा लिया जाएगा। जत्थे के साथ आने वाले वाहन का नंबर, उनके लीडर का नाम और उनके साथ आने वाले लोगों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। नशे के खिलाफ अभियान चलाने के साथ ही ड्रग की सप्लाई करते हुए यदि कोई पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
यमुनानगर के एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि देहरादून में आयोजित पांच राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को लेकर प्लानिंग की गई। फरार चल रहे इनामी, कुख्यात अपराधियों पर नजर रहेगी। साथ ही हुड़दंगी कांवड़ियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट कलानौर बॉर्डर, कलेसर, हथिनीकुंड आदि जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।