फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाइक सेल परचेज का काम बताकर घर पर स्टोर की हुई थी 36 बाइक

बाइक सेल परचेज का काम बताकर घर पर स्टोर की हुई थी 36 बाइक

Tue, 02 Jul 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
बाइक सेल परचेज का काम बताकर घर पर स्टोर की हुई थी 36 बाइक

विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ द्वारा पकड़े गए बाइक चोर गिरोह से रिमांड के दौरान 36 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों ने ये बाइक अपने घर में रखी हुई थी। परिवार सदस्यों को आरोपियों ने बताया हुआ था कि वह बाइक सेल परचेज का काम करते है। आरोपियों ने 40 बाइक चोरी करना अब तक कबूल किया है। सोमवार को स्टाफ ने फिर से आरोपियों को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड पर लिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए पांसरा फाटक व बाड़ी माजरा पुल से नाकाबंदी के दौरान बिशनपुरा निवासी कुलबीर और उसका साथी पहलवानपुरा निवासी विशाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी रिमांड के दौरान पहले दिन छह बाइक बरामद करवाई थी। लेकिन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। आरोपियों ने अब तक 36 चोरी की बाइक बरामद करवाई है आरोपियों ने प्रथम पूछताछ में 40 बाइक चोरी करना शहर से कबूल किया था।
विज्ञापन


घरवालों को आरोपियों ने खुद को बताया था बाइक डीलर्स :
सभी बाइक आरोपियों के घरों से बरामद हुई है। आरोपियों ने अपने घर पर बता रखा था कि वह डीलर हैं और बाइक सेल परचेज का काम करते हैं और दोनों आरोपी चोरी की बाइकों के नकली कागजात बनाने की फिराक में थे ताकि उन बाइकों को उचित मूल्य पर बेचा जा सके। उससे पहले ही टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अभी आरोपियों से चोरी की चार बाइक और बरामद करनी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड पर लिया गया है ताकि पूरे मामले खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed