फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack on jeweller in yamunanagar

यमुनानगरः दुकान में घुसकर ज्वैलर के कंधे में घोंपी कैंची, बचाने आए कर्मचारी को भी पीटा

Fri, 28 Jun 2019 03:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
attack on jeweller in yamunanagar
scissor
जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर चुंगी के पास ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर युवक ने ज्वैलर गुलशन को कैंची घोंप दी। बीच-बचाव करने आए कर्मचारी से आरोपी ने मारपीट की और कैंची दिखाकर डराया। सोने की चेन न देने को लेकर पर आरोपी ने पहले ज्वैलर से हाथापाई की। इसके बाद उसके कंधे में कैंची घोंप दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे उपचार दिया गया। पूूरी घटना दुकानदार में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छोटा माडल टाउन निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि उसकी विष्णु नगर चुंगी के पास टिंकू ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वो और उसका नौकर अशोक कुमार दुकान पर थे। उसी समय एक डस्टर कार दुकान के बाहर आकर रुकी। उसमें से एक युवक, दो युवतियों के साथ निकला और दुकान के आया। युवक उसे कहने लगा कि उसकी चेन दे दो। जब उससे पूछा कि उसे उसकी कौन सी चेन देनी है तो वह उससे झगड़ पड़ा और उससे हाथापाई करने लगा। आरोपी ने अपनी जेब से कैंची निकाली और उस पर वार किए।
विज्ञापन


आरोपी कैंची उसके पेट में मारने के लिए बढ़ा। किसी तरह से बचाव किया। उसके कर्मचारी अशोक ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी तरफ भी कैंची से वार किए, लेकिन वह बच गया। इसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल झपटा। उसने मोबाइल झपटने से रोका तो आरोपी ने उस पर कैंची से वार किए। आरोपी ने उसके बाएं हाथ के कंधे पर किया और उसका मोबाइल ले लिया। कैंची लगने से वह घायल हो गया। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लोगों को आता देख आरोपी व लड़कियां उसे धमकाते हुए वहां से अपनी कार में फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। उसके नौकर ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

सोने के आभूषण बेचने दो बार पहले आया था युवक
ज्वैलर गुलशन ने बताया कि आरोपी दो बार पहले भी दुकान पर सोने के गहने बेचने आया था। लेकिन उसने लेने से मना कर दिया। उसे शंका थी कि आरोपी चोरी करके आभूषण लाया है। वीरवार को फिर आरोपी दुकान में आया तो उसे पहचान गया था। गुलशन ने बताया कि उससे कभी उसने आभूषण नहीं लिए, बावजूद न जाने किस चेन की बात कर रहा था। चेन न देने पर आरोपी ने उस पर हमला किया।

थाना फर्कपुर के एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। ज्वैलर के ब्यान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा सोने की चेन दुकानदार को दी थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed