फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ब्रेक फेल होने से ब्रिगेडियर की एसयूवी कार डिवाइडर में टकरा कर बाइक पर पलटी, चाचा भतीजे की मौत

ब्रेक फेल होने से ब्रिगेडियर की एसयूवी कार डिवाइडर में टकरा कर बाइक पर पलटी, चाचा भतीजे की मौत

Thu, 27 Jun 2019 01:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से ब्रिगेडियर की एसयूवी कार डिवाइडर में टकरा कर बाइक पर पलटी, चाचा भतीजे की मौत

विज्ञापन
नेशनल हाईवे नंबर 344 पर आर्मी के ब्रिगेडियर की कार के ब्रेक फेल हो गए। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर हाइवे से गुजर रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा पर पलट गई। हादसे में चाचा भतीजा दोनों की मौत हो गई। मृतक चाचा अपने भतीजे के साथ अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए हरिद्वार के गांव दादूबास लालवाला थाना भगवानपुर से गांव भंभौली जा रहा था। हादसा हाईवे के गोलनपुर रेलवे ब्रिज पर हुआ। चाचा भतीजे की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आर्मी की जिप्सी के चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल अंबाला से ब्रिगेडियर आर सागर मानसून में बाढ़ के मद्देनजर डीसी से मीटिंग करने आ रहे थे। कार को उनका चालक हेड कांस्टेबल चला रहा था।

सात जुलाई को है बेटी की शादी
हरिद्वार के गांव दादूबास लालवाला निवासी जुलफान ने बताया कि हम छह भाई है। उससे छोटा खालिद (42) है। जिसकी बेटी तजकीरा की शादी सात जुलाई को होनी है। मंगलवार को खालिद शादी के कार्ड बांटने के लिए व भतीजा मुर्शद के साथ गांव लालवाला से चले थे। रात को वे यूपी के गांव सैनपुर में आकर रुके थे। वहां से सुबह करीब आठ बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गांव भभौली में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक भतीजा मुर्शद चला रहा था, जबकि उसका भाई पीछे बैठा हुआ था। जब वे अपनी बाइक को चलाते हुए रेलवे ओवरब्रिज गांव गोलनपुर के पास पहुंचे तो अंबाला की तरफ से हरे रंग की आर्मी ब्रिगेडियर की सफारी कार आ रही थी। जैसे वे उसके नजदीक पहुंचे तो कार के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और हाइवे से गुजर रहे उसके भाई व भतीजे को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गया। हादसे में मुर्शद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल खालिद को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित किया।
विज्ञापन


शादी से दस दिन पहले हो गई पिता की मौत
मृतक खालिद मेहनत मजदूरी का काम करता था। बेटी की सात जुलाई को शादी होनी थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस बेटी की शादी की तैयारी वह धूमधाम से कर रहा है। दस दिन बाद उसकी बेटी की शादी वह नहीं देख पाएगा। जुलफान ने बताया कि बेटी का शादी धूमधाम से करने के लिए हर तैयारियां हो चुकी थी। हलवाई, टेंट, क्रॉकरी, डीजे आदि सभी की बुकिंग की हुई थी। लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। घर में शादी के चलते खुशी का माहौल था। लेकिन ये खुशियां बुधवार को पलभर में मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 से अधिक लोगों को लील चुका हाईवे
नेशनल हाइवे 344 अब तक 60 से अधिक लोगों को लील चुका है। सबसे अधिक हादसे हाइवे पर कैल से कलानौर तक के बाइपास पर हुए है। इस एरिया में हाइवे पर जितने भी चौक बने है, उन सभी पर हादसे हो चुके है। इन चौकों में सबसे अधिक हादसे करेहड़ा चौक, सुढैल चौक, तिगरा चौक, औरंगाबाद के पास, भूत माजरा चौक आदि पर हुए है। जहां पर हादसे होते रहते है। क्षेत्र के लोगों ने हाइवे के इन स्थानों पर अंडर या ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई। लेकिन प्रशासन की ओर से इन स्थानों पर न तो अंडरपास बनाया गया और न ही ओवरब्रिज। जिसके चलते इन चौकों पर हादसे होते है। वर्जन हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले में आर्मी की जिप्सी के चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- ललित कुमार, एसएचओ, थाना छप्पर।





इनसर्ट
दूसरा हादसा
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
खिजराबाद। जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाइवे पर ताजेवाला नाके के पास कार ने बाइक सवार चचेरे भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्जकर लिया है।
सहारनपुर के गांव कांसेपुर निवासी जोनी उर्फ मांगे राम ने बताया कि मैं और मेरे ताऊ का लड़का ब्रजपाल मंगलवार को ब्रजपाल के मौसा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए गांव चुहडपुर कलां आये हुये थे। शादी समारोह की पार्टी समाप्त होने के बाद रात करीब 11.15 बजे वे दोनों बाइक पर चुहडपुर कलां से वापस अपने गांव कांसेपुर के लिए चले थे। बाइक ब्रजपाल चला रहा था और मैं उसके पीछे बैठा था। रात करीब पौने 12 बजे जब हम ताजेवाला नाका से थोड़ा आगे जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाइवे पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक आल्टो कार आई। आरोपी चालक लापरवाही से कार चलाते हुए उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही में और ब्रजपाल बाइक सहित सड़क पर गिर गए। आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। हादसे में उसको बाई आंख की सेली पर चोट और, जबकि ब्रजपाल को सिर व मुंह पर चोट आई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टर ने ब्रजपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।



इनसर्ट
तीसरा हादसा
टाटा एस वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत :
जैधर निवासी मुस्ताक उर्फ काला ने बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह किसी काम से छछरौली आया हुआ था। यहां वह टैक्सी स्टैंड सब्जी मंडी में चाय की दुकान पर बैठा हुआ था। उसका भांजा अमादलपुर निवासी ईरफान (38)अपनी बाइक पर अपनी बहन को छोड़ने के लिए गांव मलिकपुर बांगर गया हुआ था। वह अपनी बहन को छोड़ देर शाम करीब 5.30 बजे वापस आ रहा था। जब वह टैक्सी स्टैण्ड छछरौली के पास पहुंचा तो पीछे से टाटा एस छोटा हाथी चालक ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इमरान सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। उसने अन्य लोगों की मदद से इमरान को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed