फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मुस्लिम समुदाय के लड़के पर आरएसएस कार्यकर्ता की बेटी के भगा कर ले जाने पर तनाव

मुस्लिम समुदाय के लड़के पर आरएसएस कार्यकर्ता की बेटी के भगा कर ले जाने पर तनाव

Wed, 12 Jun 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लड़के पर आरएसएस कार्यकर्ता की बेटी के भगा कर ले जाने पर तनाव
यमुनानगर। एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा दूसरे समुदाय की युवती को अगवा करने की सूचना पर क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

हमीदा में एक व्यक्ति के एक समुदाय विशेष के युवक उनकी बेटी को भगा जाने का आरोप लगाने पर तनाव फैल गया है। मामले की जानकारी होते पर दूसरे समुदाय के संगठन एकजुट हो गए हैं। इन संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ही कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो उनकी लड़कियों को इसी तरह से बर्बाद किया जाता रहेगा। तनाव के मद्देनजर किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए हमीदा में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

भोलीभाली लड़कियों को फंसाया जाता है
समुदाय के संगठनों ने मामले को लेकर एडीजीपी आलोक राय से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि यमुनानगर में संगठित गिरोह चल रहा है। जिन्हें बाहर से फंडिंग की जा रही है। इस रैकेट के सदस्य हमारे परिवारों की भोली भाली लड़कियों को अपने प्यार में फंसा लेते हैं और लड़की के द्वारा ही अपने घर में चोरी करवाते हैं और उसे भगा ले जाते हैं। जिले में ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इस रैकेट तक पुलिस नहीं पहुंची। लड़की का पिता हमारी बेटियां सुरक्षित रहे मुहिम में अहम रूप से जुड़े हुए हैं। इसलिए उनकी बेटी को अपना निशाना बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढीली कार्रवाई से नाराज पिता ने सुनाई व्यथा :
-पुलिस की ढीली कार्रवाई से नाराज युवती के पिता ने अपने संगठन के दिल्ली स्थित पदाधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई। वहां से चंडीगढ़ फोन किया गया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर रात को ही आरोपी युवक के साथ उसके सहयोगियों के खिलाफ किडनैपिंग और षडयंत्र की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। सुबह एडीजीपी आलोक राय खुद यमुनानगर पहुंचे। छुट्टी पर चल रहे एसपी कुलदीप सिंह की जगह उन्होंने एडिशनल चार्ज देख रही कुरुक्षेत्र की एसपी आस्था मोदी को बुलाया और लड़की को जल्द से जल्द बरामद करने के निर्देश दिए। एडीजीपी अंबाला के कई तेज-तर्रार पुलिस अफसरों को साथ लेकर आएं थे और उन्होंने आते ही कमान संभाल ली। सात टीमों का गठन कर उन्हें यूपी के देवबंध, इलाहाबाद समेत अन्य संभावित स्थानों पर भेजा गया है।

त्योहार पर कुवैत से आया था आरोपी युवक, लड़की की कॉल डिटेल में मिले विदेशी नंबर :
आरोपी युवक करीब दो साल से कुवैत में गया था। हाल ही में ईद पर त्योहार में आया था। पुलिस द्वारा लड़की की कॉल डिटेल जब जांची गई तो उसमें विदेशी नंबरों से फोन आने व जाने की डिटेल मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कुवैत से भी फोन पर लड़की से बात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed