फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो दोस्तों ने शादी का झांसा देकर किया युवती को अगवा

दो दोस्तों ने शादी का झांसा देकर किया युवती को अगवा

Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
दो दोस्तों ने शादी का झांसा देकर किया युवती को अगवा
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर युवक पड़ोसन युवती को अगवा कर ले गया। युवती के घर न पहुंचने जब परिजनों ने उसकी तलाश की तब उन्हें इस बारे पता चला। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को अगवा करने में आरोपी युवक का उसके एक दोस्त ने साथ दिया है। पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बुड़िया के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखती है। रोज की तरह उसकी बहन ब्यूटी पार्लर पर गई थी। वह दोपहर तीन बजे छुट्टी के बाद घर आ जाती थी। मंगलवार को उसकी बहन पांच बजे तक घर नहीं पहुंची। जिस पर उसने ब्यूटी पार्लर में पूछा तो पता चला, कि वह तीन बजे चली गई थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि उनकी गांव का मांगेराम उसकी बहन को साथ ले गया है। उसके इस काम में सवानी पुरी निवासी उसके दोस्त अनुराग भी उसके साथ था। पुलिस ने शिकायत पर दोनों युवकों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed