फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रोजी ब्लाइंड मर्डर केस में नौकर ही निकला हत्यारोपी

रोजी ब्लाइंड मर्डर केस में नौकर ही निकला हत्यारोपी

Sat, 18 May 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
रोजी ब्लाइंड मर्डर केस में नौकर ही निकला हत्यारोपी
यमुनानगर। जगाधरी के न्यू जैननगर में क्रेशर संचालक राजेंद्र सिक्का की पुत्रवधू रोजी सिक्का के बेरहमी से कत्ल मामले में पुलिस ने उनके घरेलू नौकर राजेश उर्फ विलट को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में नौकर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने खुलासा किया है कि मालकिन रोजी उसे खाना देने में आनाकाना करती थी। वीरवार को भी जब उसने खाना मांगा तो मालकिन ने उसे कहा था कि तुम खाने के लिए पशुओं की तरह बोलते रहते हो। इस पर उसे गुस्सा आ गया और उसने रसोई से सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर रोजी का गला काट दिया। इसके बाद उसने चाकू को धोकर वहीं रख दिया और वहां से फरार हो गया। अपने कमरेे पर जाकर उसने खून से सने कपड़ों को भी धो दिया। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उसने खुद ही रोजी के पति दीपांशु उर्फ मोंटी को फोन करके बताया था कि उसे मशीन में कपड़े सुखाने हैं, लेकिन भाभी गेट नहीं खोल रही हैं। आरोपी का कहना है कि रोजी ने अपने बचाव में उसके हाथ पर दांतों से काट भी लिया था, लेकिन उसने पांच मिनट में ही उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह अपने कमरे पर चला गया और खून के कपड़े धो दिए। बता दें कि हाईप्रोफाइल फैमिली में मर्डर होने की जानकारी मिलते ही एसपी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। इनवेस्टीगेशन में पुलिस ने जब नौकर के कमरे की तलाशी ली तो पानी की टंकी के पास साबुन मिला था, जिस पर खून के निशान थे। पुलिस ने उसे तभी हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन

दुख का करता रहा नाटक
मर्डर के बाद जब उसके मालिक और पुलिस घर पर पहुंची तो वह भी दुखी होने का नाटक करने लगा और जोर-जोर से रोने लगा। पुलिस ने नॉर्मल पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। पहले तो कई घंटे तक वह बातों को घूमता रहा और एबनार्मल होने का ड्रामा भी किया। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो वह टूट गया और सारी कहानी बता दी।
विज्ञापन

वर्जन..
रोजी हत्याकांड में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। खाने को लेकर वह कुंठित हो गया और उसने गुस्से में मर्डर कर दिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से उसे रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed