फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जबरा गैंग के शूटर को करनाल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

जबरा गैंग के शूटर को करनाल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Wed, 01 May 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
जबरा गैंग के शूटर को करनाल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने करनाल जेल में बंद जबरा गैंग के शूटर को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी ने रादौर बस स्टैंड के पास हथियारों के बल पर कार लूटने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सीआईए वन के इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली की रादौर बस स्टैंड के पास से हथियारों के बल पर लूटी गई कार का आरोपी करनाल जेल में बंद है। एसआई जसवीर सिंह की टीम करनाल जेल से आरोपी खेड़की ब्राह्मना निवासी दिलबाग उर्फ सोनू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। इंचार्ज महावीर ने बताया कि 24 अगस्त 2018 को बरसान निवासी गुरमेज अपनी कार में सवार होकर रादौर बस स्टैंड से अपने रिश्तेदार को लेने के लिए गया था। उसका रिश्तेदार दिल्ली से आ रहा था। जैसे ही वह बस स्टैंड के पास पहुंचा तीन बदमाश आए और हथियारों के बल पर उससे कार छीन कर फरार हो गए। यह मामला संबंधित थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


गैंगस्टर जबरा भी था कार लूटने में शामिल :
इंचार्ज महावीर ने बताया कि जिस आरोपी सोनू को उन्होंने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है, वह जबरा गैंग का शूटर है। जो हत्या के मामले में करनाल जेल में बंद था। गैंग का सरगना जबरा भी कार लूटने के मामले में नामजद था। लेकिन उसका कुछ दिन पहले एनकाउंटर हो गया। जिसमें वह मारा गया। मामले में अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। लूटी गई कार को टीम ने पहले ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed