फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शुगर मिल को कर्मचारी ही लगा रहे चूना, दो पर्ची पर तुलवाई जा रही थी एक ट्रॉली

शुगर मिल को कर्मचारी ही लगा रहे चूना, दो पर्ची पर तुलवाई जा रही थी एक ट्रॉली

Sun, 21 Apr 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल को कर्मचारी ही लगा रहे चूना, दो पर्ची पर तुलवाई जा रही थी एक ट्रॉली

विज्ञापन
यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल में पर्ची का खेल जमकर चल रहा है। कर्मचारी ही मिल को चूना लगा रहे हैं।
लेकिन प्रबंधन को इसके बारे में जानकारी तक नहीं लगी। शुक्रवार की रात जब धांधली उजागर हुई तो खुलासा हुआ। अधिकारी भी हैरान रह गए। इस मामले में संलिप्त दो कर्मचारी सामने आए हैं, जिन्हें प्रबंधन ने पुलिस को बुलाकर हवाले कर दिया। दरअसल, मिल के यार्ड नंबर सात में दो पर्चियों पर एक ट्रॉली को तुलवाया जा रहा है। जब एक खाली ट्रॉली कांटे पर पहुंची, तो वहां से रसीद किसी दूसरे के नाम की निकल कर आई। जिस पर ट्रॉली मालिक ने कहा कि यह उनके नाम की रसीद नहीं है। वहीं मौके पर कर्मचारी ने किसान को ट्रॉली पीछे कर दोबारा से कांटे पर चढ़ाने के लिए कहा। जब किसान ट्रॉली पीछे कर रहा था, तभी सुपरवाइजर आ गया और उसने किसान को दोबारा ट्रॉली कांटे पर चढ़ाने का कारण पूछा, जिस पर किसान ने उसे बता दिया। इस पर सुपरवाइजर को शक हुआ। जब जांच की गई, तो यह घपला पकड़ में आया। दरअसल, मिल के यार्ड नंबर सात में यूपी के कंट्रेक्ट बेस पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी थी। वे दो पर्चियों पर एक ट्रॉली को तुलवा रहे थे।

पूरे मामले की होनी चाहिए जांच
भारतीय किसान संघ के विकास राणा ने कहा कि इस मामले की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। क्योंकि यह मामला काफी गंभीर है। यदि इसी तरह कर्मचारी ही मिल को चूना लगाते रहे तो आमजन का क्या होगा। लापरवाही के चलते ही मिल में इस तरह की घपलेबाजी हो रही है।
विज्ञापन

वर्जनमिल में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। रात को दो कर्मचारियों को पकड़ा गया है जिनके खिलाफ पुलिस को एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीपी सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, सरस्वती शुगर मिल। पुलिस मौके पर गई थी। मिल प्रबंधन की तरफ से दो कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिली है। जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच चल रही है जो भी सामने आएगा कार्रवाई कर दी जाएगी।

-अमरीक सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed