{"_id":"5cba2263bdec22144a2745f8","slug":"15557024412-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने ली साइकिल सवार बुजुर्ग की जान, सड़क पर उतर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने ली साइकिल सवार बुजुर्ग की जान, सड़क पर उतर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छछरौली/खिजराबाद। बीकेडी (बुड़िया-खदरी-देवधर) रोड पर हसनपुर गांव के पास पर तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके पर डंपर छोड़ कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। ओवरलोड डंपर से कुचले बुजुर्ग को देखकर लोग भड़क गए। ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी डंपर चालक पर केस दर्जकर लिया है।
नत्थनपुर निवासी 62 वर्षीय रामेश्वर बीकेडी रोड पर हसनपुर गांव के पास अपने खेतों में साइकिल पर सवार लेबर को चाय देने जा रहा था। जैसे ही वह हसनपुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग पर साइकिल समेत सड़क पर गिर गया और डंपर उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन व ग्रामीण मौके पर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। मौके के हालात को भांपते हुए बुड़िया व छछरौली की पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर खड़े परिजनों और लोगों को समझाकर शांत किया और कहा कि डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस द्वारा दिए गए आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ओवरलोड व तेज रफ्तार के आगे सुरक्षित नहीं सड़क पर चलना, दो साल में 30 लोगों की गई जान :
क्षेत्रवासी संजीव, रामकुमार, राजेश, शुभम, पालाराम व सतपाल का कहना है कि ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों ने बीकेडी रोड के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी निशाना बनाया हुआ है। बीकेडी रोड पर आए दिन इन ओवरलोड व तेज रफ्तार वाहनों की वजह से किसी ना किसी की जान जा रही है। बीकेडी रोड पर पिछले 2 साल से हादसों में लोगों की जान जाने के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। आंकड़ों की माने तो दो साल में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीकेडी रोड पर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के चलने से बीकेडी रोड पर चलना सुरक्षित नहीं है। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
ओवरलोड न रुका तो प्रशासन के खिलाफ लामबंद होंगे दर्जनों गांव के लोग :
बीकेडी रोड पर लगने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीण ओवरलोड व तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए लामबंद होने की तैयारी कर रहे हैं। बीकेडी रोड पर लगने वाली एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों के सरपंच व पंच ओवरलोड वाहनों को रोकने व रोड पर हो रहे हादसों पर सरकार का ध्यान केंद्रित करने के लिए जल्द ही हल्के में एक बड़ी महापंचायत का आयोजन किया जाएगा और इन ओवरलोड वाहनों पर नकेल कसने के लिए एक रणनीति तैयार की जाएगी। यदि फिर भी सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो वे सड़क पर उतरकर विरोध जताएंगे।
करोड़ों की लागत से बना रोड चढ़ गया ओवरलोड की भेंट :
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से जिले में खनन का कार्य शुरू हुआ है। उस दिन से लेकर बीकेडी रोड पर सैकड़ों हादसे हो चुके हैं। रोजाना हजारों की तादाद में ओवरलोड वाहन यहां से गुजर रहे हैं। जिसकी वजह से रोड पूरी तरह से नीचे धंस गया है। सड़क में बहुत गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण आए दिन लोगों की जाने जा रही हैं। लोगों का कहना है जब से खनन कार्य खुला है तब से इन हादसों में निरंतर इजाफा हो रहा है। इससे पहले इस हल्के में शांति बनी हुई थी। सड़क हादसा साल में एक या दो ही होता था। लोगों का कहना है कि अब इस रोड पर रोजाना दो तीन बड़े हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बीकेडी रोड के हालात इस समय ऐसे हैं कि बीकेडी रोड पर सफर करना मौत के कुएं में चलने के समान है। हालांकि पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन ओवरलोड से निर्माणाधीन सड़क भी टूट चुकी है।
बीकेडी रोड पर हसनपुर गांव के पास एक डंपर चालक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई थी। सूचना पर वे मौके पर गए थे। इस मामले में मौके से डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। घटनास्थल के सामने दुकान कर रहे एक दुकानदार की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
- रामकुमार, एसएचओ, थाना बुड़िया।