फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फेबरीकेशन व्यवसायी की पत्नी व बच्चों को गन प्वाइंट पर लूटने वाले बदमाश झज्जर से गिरफ्तार

फेबरीकेशन व्यवसायी की पत्नी व बच्चों को गन प्वाइंट पर लूटने वाले बदमाश झज्जर से गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
फेबरीकेशन व्यवसायी की पत्नी व बच्चों को गन प्वाइंट पर लूटने वाले बदमाश झज्जर से गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के पटेल नगर में दो अप्रैल को फेबरीकेशन व्यवसायी की अशोक कुमार यादव की पत्नी मंजू व बच्चों को गन प्वाइंट पर लूटने वाले चार आरोपियों को झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यवसायी की पत्नी से गनप्वाइंट पर दो लाख रुपये की नकदी, सोने व चांदी के गहने व मोबाइल लूटा था। आरोपियों ने मुलाना से लूटी कार से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी कार का इस्तेमाल कर आरोपियों ने झज्जर निवासी होटल संचालक सतीश, सोनीपत में शराब ठेकेदार की हत्या की थी। जबकि मतलौडा में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव खेड़ी निवासी कुलदीप उर्फ कल्लू, झज्जर के गांव सिलाना निवासी नीरज उर्फ छिप्पी, झज्जर के हरीपुरा मोहल्ला निवासी विनय उर्फ बिरला और झज्जर के माता गेट निवासी सचिन उर्फ बिहारी के तौर पर की गई। यमुनानगर पुलिस जल्द ही इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी।

फेबरीकेशन व्यवसायी की पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर की थी लूटपाट :
पटेल नगर निवासी अशोक कुमार यादव फैक्ट्रियों में फेबरीकेशन का काम करता है। दो अप्रैल को अशोक कुमार काम के सिलसिले से फरीदाबाद गए हुए थे। घर पर उसकी पत्नी मंजू, उसकी बेटी 18 वर्षीय बेटी दीपा व 15 वर्षीय बेटा सुमित था। रात करीब आठ बजे उनका पुराना नौकर विनय उनके घर पर आया। नौकर ने उससे उसके पति के बारे में पूछा। जब उसने आरोपी नौकर विनय को बताया कि उसका पति काम से फरीदाबाद गया हुआ है। घर पर केवल वे ही है। ये सुनते ही आरोपी नौकर घर से बाहर चला गया। नौकर के घर से बाहर जाते ही स्विफ्ट कार में सवार होकर तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। आरोपी घर के बाहर ही कार खड़ी कर घर में घुस गए। आते ही आरोपी युवकों ने पिस्टल उनपर तान दी और अलमारी की चाबी मांगने लगे। लेकिन उसने देने से मना कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उसके सिर में पिस्टल का बट मार दिया और उसका मोबाइल व सोने की चेन छीन ली। बदमाशों ने अलमारी की चाबी लेकर वहां से करीब दो लाख रुपये की नकदी लूट व गहने लूट लिए। तभी दीपा व सुमित ने शोर मचा दिया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने मौके पर दो फायर किए और वहां से भाग निकले। आरोपी अपनी कार भी मौके पर छोड़ गए। तब पुलिस ने आरोपी नौकर को नामजद करते हुए तीन अज्ञात युवकों पर लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ये कबूली वारदातें :
-10 मार्च 2019 को झज्जर निवासी धर्मेंद्र उर्फ केके की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। झज्जर के रवि उर्फ लुहार व नरेश उर्फ सेठी की केके से आपसी रंजिश के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूर्व योजना के अनुसार छह फरवरी 2019 को आईटीआई बहादुरगढ़ के पास अजय उर्फ डंका निवासी मांडोठी हाल बहादुरगढ़ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
-चारों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक अप्रैल 2019 को गांव दादरी तोए में स्थित महाराजा होटल के संचालक झज्जर निवासी सतीश की हत्या की थी।
-सोनीपत निवासी शराब ठेकेदार नंदा की राई जिला सोनीपत में 14 मार्च 2019 को हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। पकड़े गए बदमाशों ने अपने अन्य साथियों के कहने पर ठेकेदार को गोली मारी थी।
-दो अप्रैल 2019 को शहर यमुनानगर के पटेल नगर में फेबरीकेशन व्यवसायी अशोक कुमार यादव के घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने यहां से सोने के गहने व दो लाख रुपये की नकदी की लूटपाट की थी।
-विनय उर्फ बिरला की बहन के ससुराल घर गांव मतलौडा में आरोपियों ने 03 मार्च 2019 को अपने चेहरों को ढककर हथियारों के बल पर लाखों रुपए की लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

-बदमाशों ने अंबाला के मुलाना एरिया से हथियारों के बल पर 31 मार्च को एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लूटी थी। इसी गाड़ी का इस्तेमाल करते हुए बदमाशों ने सभी वारदातों को अंजाम दिया था।
फोटो : 47
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed