{"_id":"5ca3bfd8bdec22142c5cbc56","slug":"15542354322-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की गणना करने पर कर्मचारी पर लाठी डंडों से हमला, नगदी भी छीन ले गए हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं की गणना करने पर कर्मचारी पर लाठी डंडों से हमला, नगदी भी छीन ले गए हमलावर
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
जठलाना। गांव उन्हेडी में पशुओं की गणना करने गए पशु पालन विभाग के एक कर्मचारी पर गांव के कुछ युवकों ने रंजिशन लाठियों, डंडों से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने हमलावरों के चुंगल से छुड़वाकर सरकारी अस्पताल रादौर में भर्ती करवाया। पशु पालन विभाग की ओर से इस बारे मामले की शिकायत पुलिस को देकर हमलावरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। पशु पालन विभाग के डॉक्टर अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरकार की ओर से पशुओं की गणना करने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसके तहत विभाग का वीएलडी हितेंद्र दहिया मंगलवार को पशुओं की गणना करने के लिए गांव उन्हेडी गया था। इसी दौरान जब वह पशुओ की गणना कर रहा था तो गांव के राहुल, मांगाराम व अन्य 5 -6 युवकों ने वीएलडी हितेंद्र दहिया के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। गांव के युवकों ने हितेंद्र के साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ तोड दिया। सूचना मिलने पर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल हितेन्द्र को सरकारी अस्पताल रादौर में भर्ती करवाया गया। हमलावरों ने हितेंद्र के गले से सोने की चैन व जेब से 17 हजार रुपये की नकदी भी छीन ले गए। विभाग की ओर से इस बारे पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।