{"_id":"5c9e6bf8bdec2214323f3fe8","slug":"155388628215-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न मामले में ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज उत्पीड़न मामले में ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न मामले में ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर केस
पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
यमुनानगर।
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 13 अप्रैल 2013 में करनाल के गांव फैजलपुर निवासी व्यक्ति से शादी हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज देकर उसे विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।