फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एक जमाबंदी पर कई कई बैंकों से लिया लोन, फर्जीवाड़ा में बैंक अधिकारी व पटवारी भी हो सकते है शामिल

एक जमाबंदी पर कई कई बैंकों से लिया लोन, फर्जीवाड़ा में बैंक अधिकारी व पटवारी भी हो सकते है शामिल

Sat, 23 Mar 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
एक जमाबंदी पर कई कई बैंकों से लिया लोन, फर्जीवाड़ा में बैंक अधिकारी व पटवारी भी हो सकते है शामिल

विज्ञापन
एक जमाबंदी पर कई कई बैंकों से लिया लोन, फर्जीवाड़ा में बैंक अधिकारी व पटवारी भी हो सकते है शामिलअब तक सात केसों में नौ लोगों पर हो चुकी है एफआईआर दर्ज
यमुनानगर। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से फर्जी तरीके लोन लेने के दो और मामले दर्ज किए गए है। हर दिन नए केस सामने आ रहे हैं। चार दिन में अब तक सात केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें नौ लोग आरोपी हैं। इन सभी ने एक ही जमीन की जमाबंदी पर कई-कई बैंकों से लोन लिया है। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से लिया लोन जब नहीं चुकाया गया तो जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। फर्जीवाड़े में बैंक अधिकारियों के साथ-साथ पटवारी भी शामिल हो सकते हैं। जांच के बाद मामले में बैंक अधिकारी, पटवारी व अन्य लोग सामने आएंगे।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर शुभम नरवाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि एमटी करहेड़ा निवासी सुदेश रानी ने साल 2016 में लोन के लिए अप्लाई किया। बैंक की तरफ से 15 लाख 90 हजार रुपए का लोन जारी कर दिया गया। लोन लेकर उन्होंने वापस नहीं लौटाया। जब उन्होंने जांच की तो पाया कि इसी जमीन की जमाबंदी पर पीएनबी जठलाना से पांच लाख 20 हजार रुपये का लोन पहले लिया हुआ है। इसमें भी यह जमाबंदी दी गई। आरोप है कि एक जमाबंदी पर फिर से लोन लेकर आरोपी सुदेश रानी ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी सुदेश पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे केस में बैंक मैनेजर गुलशन आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव जठलाना निवासी गुलशन कुमार ने साल 2015 मेें किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन के लिए अप्लाई किया। बैंक ने 16 लाख रुपये का लोन जारी किया। लेकिन उसने बैंक से लिया लोन जमा नहीं करवाया। जब जांच की तो पता चला कि बैपहले ही इसी जमीन पर एसबीओपी, जजीबी, इलाहबाद बैंक, यूको बैंक, पीईएसबी बैंक से 37 लाख रुपये का लोन लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed