फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर स्कूल की दीवार गिराई

तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर स्कूल की दीवार गिराई

Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर स्कूल की दीवार गिराई

विज्ञापन
तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारकर स्कूल की दीवार गिराई
जगाधरी। यमुना नदी इलाके के गांव भीलपुरा में बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां पर खनन सामग्री लेकर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल की बाउंडरी दीवार को टक्कर मारकर गिरा दिया। संयोग से घटना के वक्त कोई दीवार के पास नहीं था। दीवार तोड़कर चालक डंपर सहित मौके से भाग गया। उधर, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़ पड़े। लोगों को लगा टक्कर से कहीं बड़ा हादसा तो नहीं हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रोष जताया। ग्रामीण राजू, सरपंच कर्म सिंह, शेर सिंह आदि का कहना था कि यहां से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर रोक लगनी चाहिए। इनसे हादसे का खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर आकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। घटना बाबत पुलिस को स्कूल इंचार्ज की ओर से शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed