फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   महिला से पर्स छीनन के दो आरोपियों को पकड़ा

महिला से पर्स छीनन के दो आरोपियों को पकड़ा

Mon, 11 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
महिला से पर्स छीनन के दो आरोपियों को पकड़ा
महिला से पर्स छीनन के दो आरोपी काबू
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला से पर्स छीनने के दो आरोपियों को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार किए। जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। सीआईए-2 के इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा चौंक पर वारदात की फिराक में दो युवक घूम रहे हैं। जिसके बाद टीम का गठन किया। टीम में सब इंस्पेक्टर जगपाल, आजाद, सुखविंद्र, रवींद्र व निर्मल शामिल रहे। इसके बाद टीम विश्वकर्मा चौक पर पहुंची। यहां घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया। जब उनसे पूछताछ की गई तो पूछताछ में उनकी शिनाख्त हमीदा निवासी परमान उर्फ बाबू व सदब्ब उर्फ गूंगा के नाम से हुई। 7 मार्च को धौडंग निवासी बुजुर्ग महिला रादौर बस स्टैंड पर खड़ी थी और बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान दोनों आरोपी आए। एक ने महिला को पकड़ लिया और दूसरे ने उसका पर्स छीन लिया। जिसमें मोबाइल, नगदी व कागजात थे। वे पर्स छीन कर मौके से फरार हो गए। आरोपियों से रिमांड के दौरान अन्य मामलों का खुलासा हो सकता है। आरोपियों पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed