{"_id":"5c7d6f02bdec22140966ca48","slug":"155172438720-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली व मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राली व मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्राली और मोटरसाइकिल चोरी
यमुनानगर। अलग अलग स्थानों से वाहन चोर ट्रॉली और बाइक चोरी करके ले गए। प्रभावित लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
गांव रोड़ छप्पर निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर शाम उसने खेतों में आकर अपनी ट्राली घर के नजदीक खड़ी की थी। सुबह के वक्त उसने देखा कि ट्राली गायब थी। उसने ट्राली के बारे में आस पास के लोगों से पूछताछ की मगर कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने जरनैल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
उधर, शहर के विष्णु नगर निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम के वक्त वह मोटरसाइकिल पर हरबंसपुरा में किसी काम से गया था। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने हरजीत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।