{"_id":"5c7ac952bdec22737c292757","slug":"15515509002-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने पति पर लगाया अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत सात लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने पति पर उसके साथ अप्राकृतिक संबध बनाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व ससुराल पक्ष के छह अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सेक्टर-चार मोहाली निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। मगर शादी में दिए गए सामान से उसका पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही आरोपी उससे अधिक दहेज की मांग करने लगे मगर और अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे। जिसको लेकर आरोपी उसे उत्पीड़ित करते थे। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसके साथ कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध जताने पर उससे मारपीट की गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर एक दिन उसके पति व ससुराल पक्ष के छह अन्य सदस्यों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया और बिना दहेज वापस आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने मायके पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।