फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   महिला के साथ हुई थी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में पाएं गए जख्म, एक से ज्यादा हो सकते हैं रेपिस्ट।

महिला के साथ हुई थी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में पाएं गए जख्म, एक से ज्यादा हो सकते हैं रेपिस्ट।

Fri, 22 Feb 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
महिला के साथ हुई थी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में पाएं गए जख्म, एक से ज्यादा हो सकते हैं रेपिस्ट।
महिला के साथ हुई थी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में मिले जख्म, एक से ज्यादा हो सकते हैं रेपिस्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। याकूबपुर गांव का एक व्यक्ति चारा लेने के लिए गांव के रकबा में स्थित शेरपुर निवासी गुरनाम सिंह के गन्ने के खेत में गया। यहां उसे करीब 30-35 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत पड़ा हुआ देखा। शव गली सड़ी हालत में पड़ा हुआ था। उसके गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। मुंह से खून निकला हुआ था। चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान थे। उसने इसकी सूचना खेत मालिक व सरपंच को दी। जिसके बाद छछरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है।
याकूबपुर गांव में नेशनल हाइवे 73ए से सटे गन्ने के खेत में मृत मिली महिला के साथ दरिंदगी हुई थी। महिला के प्राइवेट पार्ट पर निशान पाए गए है। महिला के मुंह से खून भी निकला हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दरिंदगी करने वाले एक से अधिक व्यक्ति हो सकते है। हाईवे से मात्र दो मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में महिला का शव मिला था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला से दरिंदगी करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया होगा। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म व हत्या के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे दिन भी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई और ना ही पुलिस आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

बॉक्स
खेत मालिक ने यह दी शिकायत :
शेरपुर निवासी गुरदयाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी याकूबपुर व उर्जनी रकबा में नेशनल हाइवे के साथ जमीन है। 20 फरवरी को करीब एक बजे याकूबपुर निवासी एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उसके गन्ने के खेत मे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। वो मौके पर गए तो हाइवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर उसके गन्ने के खेत में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था। जिसके गले में चुन्नी की लिपटी हुई थी, मुंह से खून निकला हुआ है। देखने से लगता था कि महिला के साथ किसी अज्ञात ने दुष्कर्म करके गले में चुन्नी डालकर गला घोटकर हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
लापता महिला की डिटेल खंगाल रही पुलिस :
मृतक महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस जिले व आसपास क्षेत्रों से लापता हुई महिलाओं की डिटेल खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के केसों की जांच पड़ताल कर रही है। छछरौली पुलिस, सीआईए व साइबर क्राइम की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन दूसरे दिन पुलिस के हाथ कोई कामयाबी नहीं लग पाई। ना तो पुलिस महिला की शिनाख्त कर पाई और ना ही आरोपियों को कोई सुराग लगा पाई।


वर्जन
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया गया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
कमलजीत सिंह, एसएचओ, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed