फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार ड्राइवर की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार ड्राइवर की मौत

Thu, 21 Feb 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार ड्राइवर की मौत

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। बिलासपुर रोड पर एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में घायल को खिजराबाद सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में खिजरी निवासी स्वर्ण कुमार ने बताया कि वह गीता स्टोन क्रेशर पर फोरमैन की नौकरी करता है। वे तीन भाई व तीन बहनें है। मेरा सबसे बड़ा भाई सोभा राम नीलकंठ स्टोन क्रेशर बल्लेवाला में गाड़ी चलाता था। सोभा राम नीलकंठ स्टोन क्रेशर पर अपनी गाड़ी खड़ी करके अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। बस अड्डा प्रताप नगर पर उसे भाई मिल गया। हम दोनों भाई अपनी अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव खिजरी के लिए चल पड़े। रात करीब आठ बजे जब वे खिजरी रोड पर शर्मा टेंट साई मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से एक ट्रैक्टर ट्रॉली आई। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर ट्रॉली चलाते हुए उसके सोभा राम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने ही उसका भाई बाइक सहित सड़क पर गिर गया। टक्कर लगने से उसके भाई के मुंह, सिर व छाती पर गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने लोगों की मदद से अपने भाई को प्राइवेट वाहन पर अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed