{"_id":"5c64512dbdec22738d0b66a1","slug":"1550078360195-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में गए थे परिवार सदस्य, दो सूने घरों से चोरों ने 95 हजार की नगदी समेत दो लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्तेदारी में गए थे परिवार सदस्य, दो सूने घरों से चोरों ने 95 हजार की नगदी समेत दो लाख का सामान उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग-अलग घरों से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूूरो
यमुनानगर। शहर के त्यागी गार्डन व मायापुरी कॉलोनी स्थित दो सूने घरों से चोरों ने 95 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख के गहने व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी के केस दर्ज कर लिए हैं।
त्यागी गार्डन निवासी राधीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत नौ फरवरी को अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे। तीन दिन बाद जब वह घर लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने सामान की जांच की तो अलमारी में रखे 45 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने व हजारों रुपये की कीमती का सामान गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
उधर, मायापुरी कॉलोनी निवासी उषा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौ फरवरी को किसी काम से अपने परिवार के साथ बाहर गई हुई थी। सुबह के वक्त वह घर पहुंचे तो देखा दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने समान की जांच की तो अलमारी में रखे 40 हजार रुपये व हजारों रुपये के सोने-चांदी के गहनों समेत अन्य कीमती सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।