फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तीव्र मोड पर दो बाइकों की भिडंत में व्यक्ति की मौत

तीव्र मोड पर दो बाइकों की भिडंत में व्यक्ति की मौत

Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
तीव्र मोड पर दो बाइकों की भिडंत में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
तीव्र मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत

छछरौली। जगाधरी पौंटा साहिब नेशनल हाइवे 73ए पर शेरपुर मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दूसरी बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छछरौली के गांव हडोली निवासी नाथीराम अपनी बाइक पर अपने गांव की तरफ जा रहा था। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छछरौली पुलिस ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
थाना छछरौली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शेरपुर मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मामले में दूसरी बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 33
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed