फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पर्ची दिखाने का कहा तो रॉयल्टी कर्मियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, छीने मोबाइल

पर्ची दिखाने का कहा तो रॉयल्टी कर्मियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, छीने मोबाइल

Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
पर्ची दिखाने का कहा तो रॉयल्टी कर्मियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, छीने मोबाइल

विज्ञापन
पर्ची दिखाने का कहा तो रॉयल्टी कर्मियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, छीने मोबाइल
छछरौली के गनौली गेट के पास की घटना, पुलिस ने दो लोगों पर किया केस दर्ज
पर्ची दिखाने के लिए नहीं रोकने पर एक किलोमीटर से आरोपी डंपर चालक का पीछा कर रहे थे रॉयल्टी कर्मी
गनोली गेट के पास जाकर कॉलोनी में घुसा डंपर चालक, अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर मारपीट कर बनाए बंधक

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छछरौली बिलासपुर रोड पर गनौली गेट के पास डंपर चालक को रॉयल्टी की पर्ची कमियों को दिखाने से मना कर दिया। जब कर्मचारियों ने उसका पीछा किया तो आरोपी अपनी गनौली गेट कॉलोनी में डंपर लेकर चला गया। जब कर्मचारियों ने डंफर चालक को रियाल्टी पर्ची दिखाने को कहा तो आरोपी ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद के एक व्यक्ति और आ गया। दोनों आरोपियों ने दो रियाल्टी कर्मियों को घर में बंधक बनाकर पीटा और उनके मोबाइल छीन लिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के चंगुल से कर्मियों को मुक्त करवाया। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए एक अन्य पर केस दर्जकर लिया है।
देहरादून के शांति विहार गोबिंद गढ़ निवासी रियाज हसन ने बताया कि उनका बिलासपुर रोड पर गीता रानी भट्ठा के पास अस्टिन एक्सकेवेशन माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रॉयल्टी का ऑफिस बनाया हुआ है। जिसमें कैश कलेक्शन व रॉयल्टी चेकिंग का काम करता है। शनिवार को वह साथी कर्मचारी प्रतीक कांबोज और जय नारायण के साथ गाड़ी में चेकिंग करने के लिए छछरौली से बिलासपुर की तरफ आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे जब वे गनौली गेट से पीछे पहुंचे तो उनके आगे एक डंपर चल रहा था। उन्होंने अपनी गाड़ी को उससे आगे निकाला और रुकने का इशारा किया। आरोप है कि डंपर चालक ने गाड़ी को नहीं रोका। आरोप है कि डंपर चालक ने गनौली गेट से थोड़ा आगे चलकर एक गली में डंपर मोड़ लिया और गाड़ी को रोक दिया। रियाज हसन ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से उतरकर चालक के पास गया। उसने डंपर चालक को रॉयल्टी की पर्ची दिखाने के लिए कहा तो आरोपी डंपर चालक ने उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में सामने मकान में से महाबीर उर्फ गुल्लू निकलकर आया। जिसे वो पहले से जानता है। आते ही आरोपियों ने उसे मारना शुरू कर दिया। डंपर चालक ने भी मारना शुरू कर दिया और गुल्लू ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी गुल्लू उसे पकड़कर जबरदस्ती अपने घर ले गया। इतने में साथी प्रतीक उसके घर के पास उसे छुड़ाने आया फिर गुल्लू ने उसको थप्पड़ मारे। उसके बाद उन दोनों को कमरे में बंद कर लिया और मारपीट की। आरोप है कि गुल्लू ने मारपिटाई के दौरान उसे धमकाया कि यदि उनका डंपर रोका तो जान से मार दूंगा। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थोड़ी देर बाद पुलिस आई और आरोपियों से उसे छुड़ाया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया और मेडिकल कराया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी महाबीर उर्फ गुल्लू को नामजद करते हुए एक अन्य पर मारपीट, मोबाइल छीनने, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर घर से निकलवाया बाहर, आरोपी को नहीं कर पाई गिरफ्तार :
रॉयल्टी कर्मियों को घर में बंद करने की सूचना पर छछरौली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस गनौली गेट के पास स्थित महाबीर उर्फ गुल्लू के घर पहुंची। पुलिस ने देखा कि घर के नजदीक रॉयल्टी कर्मियों की गाड़ी खड़ी है। पुलिस को आरोपी महाबीर उर्फ गुल्लू मौके पर मिला। पुलिस ने आरोपी को कहा कि आपने दो व्यक्तियों को अपने मकान में बंद कर रखा है। उनको बाहर निकालो। इसके बाद गुल्लू ने अपने मकान में से दोनों रॉयल्टी कर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन आरोपी गुल्लू का गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने मामले में आरोपी महावीर को नामजद करते हुए एक अन्य पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो : 28
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed