फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   -सावधान! आपकी बाइक व स्कूटी पर है चोरों की नजर

-सावधान! आपकी बाइक व स्कूटी पर है चोरों की नजर

Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
-सावधान! आपकी बाइक व स्कूटी पर है चोरों की नजर
शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, तीन स्थानों से तीन बाइक चुराई
विज्ञापन


सावधान! आपकी बाइक और स्कूटी पर है चोरों की नजर

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यदि आप अपनी बाइक किसी जगह खड़ी कर रहे है तो सावधान हो जाइए। क्योंकि शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। आप बाइक को दुकान, घर, किसी संस्थान या अस्पताल के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर रहे है तो उसकी सुरक्षा का ध्यान दीजिए। कोई भी सामान खरीदते समय अपनी बाइक पर जरूर ध्यान रखें। जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी बाइक या स्कूटी को खड़ी करके जाते है, पीछे चोर उसे चुराकर फरार हो जाते है। रोजाना कहीं न कहीं से बाइक चोरियां हो रही है। इसी कड़ी में चोरों ने अलग अलग स्थानों से तीन बाइक चोरी कर ली।
पहला केस
जोगिंद्र नगर निवासी साजिद ने बताया कि शुक्रवार रात को वह किसी काम से ज्योति पैलेस में आया। इस दौरान उसने बाइक को रात करीब आठ बजे बाहर खड़ा किया था और काम से अन्दर चला गया था। जब वह रात तकरीबन 10 बजे वापस अपनी बाइक के पास आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक को हर तरह ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक को कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरा केस
पुराना हमीदा निवासी तरुण कुमार ने बताया कि 12 जनवरी को वह किसी काम से बाहर गया था। वहां से लौटने के बाद शाम को छह बजे वह अपनी बाइक को घर के बाहर गली में खड़ा किया था और घर के अंदर चला गया। आधे घंटे बाद जब वह बाहर आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। इस मामले में भी पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा केस
रूप नगर निवासी श्रवण कुमार उर्फ बिट्टू ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर अपने मित्र के घर आजाद नगर गली नंबर आठ में आया था। उसने अपनी बाइक को गली के मेन रोड पर खड़ी की और मित्र से मिलने को चला गया। करीब 35 मिनट बाद जब वह वापस आया जो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
वर्जन
बाइक चोरों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है। हाल ही में कई आरोपियों को पकड़ा भी गया था। आमजन भी अपने वाहन पर नजर रखें। -कुलदीप सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed