{"_id":"5c2bbd15bdec2257171e8817","slug":"154637044119-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाइवुड कारोबारी से फोन पर मांगी पांच लाख की चौथ, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लाइवुड कारोबारी से फोन पर मांगी पांच लाख की चौथ, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं गुच्चा का आदमी बोल रहा हूं शाम तक पांच लाख दे दे , ना तो जान तै मार दयांगै
जेल में बंद कुख्यात गुच्चा का नाम लेकर अज्ञात व्यक्ति ने प्लाइवुड कारोबारी से फोन पर मांगी पांच लाख की चौथ
कारोबारियों में दहशत, एफआइआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के एक नामचीन प्लाइवुड कारोबारी से पांच लाख रुपये की चौथ मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कॉलर ने कारोबारी को फोन करके कहा कि वह कुख्यात गुच्चा का आदमी बोल रहा है और शाम तक पांच लाख का इंतजाम कर दो, वर्ना जान से मार देंगे। कॉल के बाद पहले तो व्यापारी ने इसे अनदेखा कर दिया, लेकिन शाम को फिर से कॉल आया और पांच लाख रुपये की डिमांड की। इस कॉल के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फर्कपुर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से शहर के प्लाइवुड कारोबारियों में दहशत है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की ह
बॉक्स
दो बार आई कॉल
माडन टाउन निवासी एक कारोबारी ने बताया कि उसकी गांव जोडिया में प्लाइवुड फैक्टरी है। सोमवार दोपहर को 12.29 बजे मेरे मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। जिसमें उसने मुझसे पांच लाख रुपये का इंतजाम शाम पांच बजे तक करने को कहा। उसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। मैंने मजाक समझ कर उसे इग्नोर कर दिया। लेकिन शाम 5.41 बजे दोबारा से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि पैसे का इंतजाम हुआ या नहीं। मैं गुच्चा का आदमी बोल रहा हूं। अगर नहीं इंतजाम किया तो फिर देख लेना। धमकी देने के बाद उसने फिर से फोन बंद कर दिया। यह फोन कॉल सुनते ही मैं घबरा गया।
बॉक्स
शिकायत देेने के बाद नहीं आया कॉल
कारोबारी ने इसकी तुरंत पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद वे आरोपी की फोन कॉल का इंतजार करते रहे। लेकिन आरोपी का फोन नहीं आया। पुलिस व शिकायतकर्ता ने आरोपी के नंबर पर कॉल किए, लेकिन नंबर स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स
शिमला जाने की थी प्लानिंग, कैंसल कर दी
जिस समय आरोपी का प्लाइवुड फैक्टरी संचालक के पास फोन आया, उस समय वह लक्कड़ आढ़ती के साथ बैठे हुए थे। उन्होंने शिमला घूमने जाने की प्लानिंग बनाई हुई थी। लेकिन कॉल आने पर यह प्लानिंग कैंसल कर दी गई।
बॉक्स
न किसी से रंजिश, न झगड़ा
कारोबारी ने बताया कि उसकी किसी ने कोई रंजिश नहीं है। ना ही किसी से कोई दुश्मनी और न ही अभी तक कोई झगड़ा हुआ। उनकी बस पुलिस से यहीं मांग है कि आरोपी को पकड़ जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए।
बॉक्स
उम्र कैद की सजा काट रहा है गुच्चा
कॉल करने वाले ने जिस गुच्चा नाम के शख्स का नाम लिया है। वह पेपर मिल कॉलोनी का रहने वाला है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण सहित कई केस दर्ज है। नवंबर 2013 में कार के पीछे बांध घसीटकर हुए मोहित हत्याकांड में गुच्चा सहित 14 लोगों को सात अप्रैल 2017 को उम्रकैद की सजा हुई थी। तब से वह जेल में बंद है। अब इस धमकी भरे कॉल से उसका नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चौथ मांगने वाले ने गुच्चा के नाम का सहारा सिर्फ डराने के लिए लिया है या फिर कोई और मामला है।
वर्जन
फैक्टरी मालिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने और चौथ मांगने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जिस नंबर से कॉल आई थी, वह बाहर का नंबर है। मोबाइल नंबर को ट्रेस आउट किया जा रहा है, फिलहाल यह नंबर बंद है। केस को ट्रेस आउट करने के लिए साइबर सैल की मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।- सुभाष चंद, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
फोटो : 03