{"_id":"5c155621bdec2253b63f9790","slug":"1544902215166-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने महिला समेत 6 लोगों को एक-एक साल की सुनाई सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट ने महिला समेत 6 लोगों को एक-एक साल की सुनाई सजा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला समेत 6 लोगों को एक-एक साल की सुनाई सजा
यमुनानगर। न्यायधीश संदीप कौर की कोर्ट ने महिला समेत 6 लोगों को एक-एक साल की सजा सुनाई है। बुड़िया पुलिस ने मामले में गुरविंद्र सिंह वासी तेजली, गगनदीप सिंह सुघ, राकेश दड़वा, वरूण कंबोज जोहड़ीपुरा मोहल्ला, विनय कंबोज वासी जोहड़ीपुरा मोहल्ला व चरणजीत कौर बैंक कालोनी को नामजद कर गिरफ्तार किया था। मुंडा माजरा निवासी अमीता व पुष्पा ने 27 मई 2015 को शिकायत दी थी कि गांव में उनकी 30 एकड़ जमीन है। जिस पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस जगह पर हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन था। जिस पर कोर्ट ने स्टे आर्डर किया था। आरोप था कि तेजली निवासी गुरविंद्र अपने साथ 40-50 लोगों को लेकर पहुंचा और उनको पीटा और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी। इस मामले में बूड़िया थाने में खिलाफ केस दर्ज हुआ था।