फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

ार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Sun, 16 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

छछरौली। छछरौली काम से जा रहे रायपुर निवासी करीब 22 वर्षीय युवक को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। जख्मी हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। छछरौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया व कार चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रायपुर निवासी 22 वर्षीय इस युवक के घर में एक बेटे और पत्नी के सिवाय कोई नहीं है। छछरौली पुलिस को दी शिकायत में कैल निवासी नरेश ने बताया कि वह गत दिवस में अपनी रिश्तेदारी में अमरजीत के घर रायपुर में आया हुआ था। जैसे ही शाम के समय हम दोनों लेदी से छछरौली की तरफ किसी काम से जा रहे थे। अमरजीत मेरे आगे आगे चल रहा था। एक कार ने अमरजीत को टक्कर मार दी। जिससे अमरजीत बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उन्होंने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर जाते समय अमरजीत की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अमरजीत के परिवार में उनका एक साल का बेटा व पत्नी है। उसके परिवार में उसके पिता निशान सिंह व दादा दादी की पहले ही मौत हो चुकी है। उधर, थाना छछरौली प्रभारी राकेश कुमार राणा ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार नरेश की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed