फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कॉलेज से पेपर देकर लौट रहे पुलिस कर्मी के बेटे पर पांच युवकों ने तलवार से हमला कर किया घायल

कॉलेज से पेपर देकर लौट रहे पुलिस कर्मी के बेटे पर पांच युवकों ने तलवार से हमला कर किया घायल

Thu, 13 Dec 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज से पेपर देकर लौट रहे पुलिस कर्मी के बेटे पर पांच युवकों ने तलवार से हमला कर किया घायल
कॉलेज से पेपर देकर लौट रहे युवक पर तलवार से किया हमला
विज्ञापन

यमुनानगर। कॉलेज से पेपर देकर घर लौट रहे पुलिस कर्मी सुखदेव सिंह के बेटे गुनदीप सिंह पर पांच युवकों ने तलवार व अन्य हथियारों से हमला कर लिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

पुलिस लाइन जगाधरी निवासी गुनदीप सिंह बताया कि उसके पिता सुखदेव सिंह हरियाणा पुलिस में कर्मी है और वह गुरुनानक खालसा कालेज में बीएससी स्पोर्टस सेकेंड ईयर का विद्यार्थी है। सात दिसंबर को शाम करीब पांच बजे वह कॉलेज में पेपर देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह बाइक पर बस अड्डा जगाधरी के गेट के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल पर उसके दोस्त का फोन आया। फोन सुनने के लिए वह सड़क किनारे साइड में खड़ा हो गया। तभी बस अड्डा से उसे देखकर उसका दोस्त मनका निवासी दिलप्रीत उसके पास आ गया। वे आपस में बात करने लगे। इस दौरान एक लड़का मुसिंबल निवासी सुमित उनके पास आया व कहने लगा कि यहां कैसे खड़े हो। उसने कहा कि अपने दोस्त के पास खड़ा हूं। इतने में वह लडका बस अड्डा के अंदर गया और अपने साथ विवेक विहार निवासी रजत व तीन अन्य युवकों के साथ उनके पास आया। आरोपी रजत ने अपने हाथ में पकड़ी तलवार उसके सिर में मारी व अन्य सभी लड़कों ने भी उससे मारपीट शुरू कर दी। उसके दोस्त व आसपास के लोगों ने उसे बड़ी मुश्किल से छुड़वाया। भीड़ देखकर पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामलेे में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए दो अन्य पर एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुमित, रजनीश व रजत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की पहले भी कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर ही छात्र पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed